{"_id":"592eda1e4f1c1bea53bdcb6a","slug":"grab-groom-going-to-be-one-of-the-other","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति करने जा रहा था दूसरी शादी, पत्नी ने ऐसे उठवाया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति करने जा रहा था दूसरी शादी, पत्नी ने ऐसे उठवाया...
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 31 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा के मटौंध शादी का झांसा देकर घुमाने-फिराने को ले जाने और बरीछा की रस्म भी होने के बाद दूसरी लड़की से शादी रचाने जा रहे दूल्हे के विरुद्ध पूर्व वाली लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करा दी और पुलिस को साथ ले जाकर ‘मायन’ की रस्म कर दूल्हा और उसके भाई को पुलिस के हवाले करा दिया। पुलिस ने दूल्हा और भाई के विरुद्ध दहेज अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को सुलह की मोहलत दी है।
‘पिस्टल वाली प्रेमिका’ से मिलती-जुलती यह कहानी भी मटौंध थाना क्षेत्र की है। इस थाना क्षेत्र के बसहरी गांव के बल्दू प्रजापति की शादी 31 मई को कुरारा (हमीरपुर) में होनी थी। दोनों पक्षों से पूरी तैयारी हो गई। मंगलवार को रात दूल्हा के घर मायन की रस्म चल रही थी। इसी बीच हमीरपुर जनपद के सिसोलर की युवती रात नौ बजे अपने पिता के साथ मटौंध थाना पहुंच गई।
पिता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि बल्दू प्रजापति पुत्र रामदीन (बसहरी) का उसके घर बराबर आना-जाना था। कई बार उसकी पुत्री को अपने साथ घुमाने ले गया। शादी का झांसा देता रहा। इसी बीच बरीछा की रस्म करके उसने दूल्हा को 21 हजार रुपये भी दिए लेकिन अब उसकी पुत्री से शादी न करके कुरारा में दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। पुलिस ने बल्दू और उसके भाई पप्पू के विरुद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
मटौंध थाना पुलिस युवती और उसके पिता के साथ बसहरी पहुंची और वहां मायन की रस्म कर रहे दूल्हा और उसके भाई पप्पू को पकड़कर थाना ले आई। देर रात तक मटौंध थाना में दोनों पक्षों में नोंकझोंक होती रही। बाद में पुलिस ने दूल्हा और उसके भाई को छोड़ दिया। थाना इंसपेक्टर अनीता सिंह चौहान का कहना है कि दोनों ही एक बिरादरी के हैं। इसलिए आपस में सुलह करने की मोहलत और मौका दिया गया है। सुलह नहीं हुई तो पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। उधर, युवती के भाई संतराम ने फोन पर बातचीत में आरोप लगाया कि मटौंध थाना पुलिस की मिलीभगत से बल्दू कुरारा में शादी करने की जुगत भिड़ा रहा है। लेकिन उसका परिवार ऐसा नहीं होने देगा। शादी हरहाल में रोकेंगे और बहन को न्याय दिलाएंगे।