{"_id":"5be29c2abdec2269556aa606","slug":"gpat-registration-2019-online-application-process-starts","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीमैट और जीपीएटी 28 जनवरी को, 30 नवंबर तक होंगे अॉनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमैट और जीपीएटी 28 जनवरी को, 30 नवंबर तक होंगे अॉनलाइन आवेदन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:54 PM IST
सार
- पहली बार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराएगा ऑनलाइन टेस्ट
- 30 नवंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन, आठ फरवरी तक आएगा रिजल्ट
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (जीपीएटी) और कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीमैट) का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार यह टेस्ट 28 जनवरी को होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। 30 नवंबर तक छात्र-छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट www.ntagpat.nic.in और www.ntacmat.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक जीपीएटी की परीक्षा एक पाली (दोपहर 02:30 से 05:30 बजे तक) में होगी जबकि सीमैट दो पालियों में होनी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 02: 30 बजे से शाम 05:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र में 1:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दोनों परीक्षा के परिणाम आठ फरवरी तक जारी होने की संभावित तिथि घोषित की गई है।
जीपीएटी में फार्मेसी, सीमैट में केवल स्नातक की योग्यता अनिवार्य
जीपीएटी के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के पास बीफार्मा या फिर बीटेक इन फार्मा, फाइन केमिकल टेक्नोलॉजी की डिग्री या अध्ययनरत होना अनिवार्य है। वहीं दूसरी ओर कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूृड टेस्ट (सीमैट) के लिए स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।

कानपुर सहित 100 शहरों में होगी परीक्षा
सीमैट और जीपीएटी का आयोजन कानपुर सहित देशभर के 100 शहरों में होगा। इसमें यूपी के प्रयागराज, बरेली, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी भी शामिल हैं। इसके अलावा देहरादून, नोएडा में भी परीक्षा होगी।
कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा में पूछे जाएंगे कई सवाल
जीपीएटी का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड होगा। जीपीएटी स्कोर कार्ड तीन साल के लिए वैलिड होगा। प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी में होगा। तीन घंटे की परीक्षा में 125 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं सीमैट कुल चार सौ अंकों का होगा। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक 100 अंकों के 25 प्रश्न क्वांटेटिव टेक्निक एंड डाटा इंटरप्रिटेशन, 100 अंकों के 25 प्रश्न लॉजिकल रीजनिंग, 100 अंकों के 23 प्रश्न लैंग्वेज कंप्रीहेंशन और 100 अंकों के 25 प्रश्न जनरल अवेयरनेस के होंगे।