फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Govindnagar Ashram case: Along with gang Misdeeds, police also started investigation on honey trap angle

गोविंदनगर आश्रम कांड: सामूहिक दुष्कर्म संग पुलिस ने हनी ट्रैप के पहलू पर भी शुरू की जांच

Sat, 31 May 2025 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 May 2025 11:46 PM IST
सार

ताइक्वांडो खिलाड़ी ने नशीला पदार्थ देकर आश्रम में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर शिकायत की है। आरोपी वृद्ध की पत्नी ने पीड़ित खिलाड़ी पर हनी ट्रैप में फंसाकर पति से दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Govindnagar Ashram case: Along with gang Misdeeds, police also started investigation on honey trap angle
गोविंदनगर थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोविंदनगर आश्रम कांड में पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की जांच के साथ हनी ट्रैप के पहलू पर भी पड़ताल शुरू कर दी है। शनिवार को एडीसीपी दक्षिण ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर तथ्यों को खंगाला। यह पड़ताल एक वृद्ध आरोपी की पत्नी की ओर से युवती पर पति को फंसाकर दो लाख रुपये मांगने की शिकायत के बाद से की जा रही है। पुलिस घटना की वास्तविकता भी देख रही है।
विज्ञापन


गोविंदनगर की एक ताइक्वांडो खिलाड़ी का आरोप है कि 28 जनवरी 2025 को क्षेत्र के एक आश्रम में उसके संग सामूहिक दुष्कर्म हुआ। घटना के चार माह बाद उसने डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी से गुहार लगाई। डीसीपी ने मामले की जांच एडीसीपी दक्षिण महेश कुमार को दी है। युवती ने थाने के पास रहने वाले बुजुर्ग और आश्रम से जुड़े लोगों पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


वायरल वीडियो वाला कमरा आश्रम का
एडीसीपी दक्षिण ने आश्रम में जांच की। इस दौरान वायरल वीडियो में दिख रहा कमरा आश्रम का ही निकला है। ताइक्वांडो खिलाड़ी ने आश्रम के जिन अन्य लोगों पर आरोप लगाए हैं, उन्होंने पूछताछ में घटना के समय महाकुंभ में होने की बात कही है। अब पुलिस उनके बयानों की सत्यता की जांच करेगी। उनकी उपस्थिति के साक्ष्य भी जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत का ऑडियो हुआ वायरल
एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें युवती एक वृद्ध को फोन कर जबरन घर आकर मिलने का दबाव दे रही है। यह ऑडियो 3:18 मिनट का है। दावा किया गया कि वायरल ऑडियो पीड़िता व आरोपी के बीच शनिवार को हुई बातचीत बीच का है, जिसमें वह बात न मानने पर आश्रम आकर हंगामा करने की धमकी दे रही है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पीड़िता से बयान दर्ज कराने को कहा गया, लेकिन उसने शहर में न होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed