फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Governments kept changing, 25 years were cut in assurance

सरकारें बदलती रहीं, आश्वासन में कट गए 25 साल

Sat, 19 Feb 2022 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Governments kept changing, 25 years were cut in assurance
नाली के रूप में हो गया भदेसा रजबहा। संवाद - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा। भदेसा रजबहा के टेल पर स्थित भरतपुर पियासी, सरदारपुर व देवपुर गांव के किसानों को 25 वर्षों से नहीं मिल रहा है। इस क्षेत्र से धान उत्पादन भी खत्म हो गया है। हर चुनाव में ग्रामीण ये मुद्दा उठाते हैं लेकिन नेता वोट लेने के लिए वादे करके चले जाते हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना कि सिंचाई की समुचित व्यवस्था न होने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती जा रही है। निजी नलकूपों से सिंचाई बहुत मंहगी पड़ती है। कई वर्षों से सफाई न होने से पियासी के पास एक किलोमीटर तक टेल की तरफ रजबहा खत्म हो गया है। रजबहे की सफाई केवल हिलौठी गांव तक हो रही है। इससे टेल के गांवों के तीन सौ से अधिक किसानों के समाने सैकड़ों बीघा फसल की सिंचाई का संकट है। ये क्षेत्र धान उत्पादन में अग्रणी माना जाता था लेकिन रजबहे से पानी न मिलने पर अब किसानों की रोपाई बंद कर दी।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि निजी नलकूपों का पानी बहुत मंहगा पड़ता है। गांव के बुजुर्ग किसान छुन्नीलाल व अमर सिंह बताते हैं कि 25 वर्ष से टेल में पानी नहीं आया। किसानों ने कहा कि ये मुद्दा हर चुनाव में उठाया जाता है लेकिन कोई नेता ध्यान नहीं देता है। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार सोच समझ कर वोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed