फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Government will give 50 crore more land, entrepreneurs will set up textile park

Kanpur News: सरकार देगी 50 करोड़ और जमीन, उद्यमी बसाएंगे टेक्सटाइल पार्क

Tue, 25 Feb 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Government will give 50 crore more land, entrepreneurs will set up textile park
कानपुर। कानपुर भविष्य में रेडीमेड, होजरी और टेक्सटाइल उत्पादों का बड़ा हब बन सकेगा। होजरी उत्पादों के निर्यात की भी संभावना बन सकेगी। इसकी वजह शहर में प्रस्तावित टेक्सटाइल पार्क है। पार्क को बसाने के शुरुआती निर्देश जारी हो गए हैं। पार्क पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर सरकार और निजी उद्यमियों के सहयोग से बसाया जाएगा। प्रदेश सरकार जमीन और विकास के लिए परियोजना लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 50 करोड़ रुपये देगी। पार्क के विकास के लिए निजी क्षेत्र के मास्टर डेवलपर का टेंडर के जरिए चयन किया जाएगा। मास्टर डेवलपर को 90 साल की लीज पर पार्क दिया जाएगा। चयनित मास्टर डेवलपर लीज की अवधि तक पीपीपी मोड (डिज़ाइन-निर्माण वित्तपोषण-संचालन-हस्तांतरण आधार) पर पार्क का संचालन और रखरखाव करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने 20 फरवरी को बजट पेश किया था। इसमें मुख्यमंत्री वस्त्र एवं परिधान पार्क योजना के तहत कानपुर में टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाने की घोषणा की गई है। इस योजना के तहत सरकारी भूमि पर टेक्सटाइल और अपैरल पार्क बसने का मुख्य लाभ यह होगा कि इकाइयों को कम लागत पर भूमि उपलब्ध हो सकेगी। इसमें स्पिनिंग, वीविंग, प्रोसेसिंग, गार्मेटिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग का लाभ कारोबारियों को मिलेगा। मास्टर डेवलपर टेक्सटाइल पार्क विकसित करने के साथ ही औद्योगिक इकाइयों (वस्त्र, परिधान और सहयोगी इकाइयों) को स्थापित करने के लिए भूमि का आवंटन करेगा। पार्क में सीईटीपी, कन्वेंशन सेंटर समेत अन्य सुविधाएं होंगी। सीईटीपी, कॉमन प्रोसेसिंग फैसिलिटीज, वेयरहाउसिंग, जल आपूर्ति, प्लग एंड प्ले शेड, फ्लैटेड फैक्टरी, प्रशिक्षण और परीक्षण सुविधाएं, आवास एवं लॉजिस्टिक्स सुविधा आदि) के लिए परियोजना लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 50 करोड़ का पूंजीगत अनुदान सरकार देगी।
विज्ञापन


पार्क के कुल क्षेत्र का 10 प्रतिशत क्षेत्र का उपयोग व्यावसायिक स्थानों कार्यालय, मॉल आदि के लिए किया जा सकेगा। प्रदेश सरकार टेक्सटाइल पार्क के लिए 18 मीटर चौड़ा संपर्क मार्ग बनाएगी। पार्क में स्थापित वस्त्र और परिधान निर्माण इकाइयों को उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं गारमेन्टिंग पॉलिसी-2022 के तहत भूमि लागत अनुदान और अन्य वित्तीय सुविधाएं मिलेंगी। इकाइयों को नए प्लांट एवं मशीनरी की लागत पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त पूंजीगत उपादान (अधिकतम 50 करोड़) मिलेगा। यह लाभ राज्य और केंद्र सरकार के प्रोत्साहनों के अतिरिक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के संयुक्त कमिश्नर केपी वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री वस्त्र एवं परिधान पार्क योजना के तहत कानपुर में टेक्सटाइल पार्क विकसित करने के शुरुआती निर्देश आए हैं। गजट नोटिफिकेशन के बाद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। साइट का चयन और फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पार्क के लिए 25 एकड़ जमीन सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके विकास के लिए 50 करोड़ का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed