फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Government tube wells should be repaired and 18 hours of electricity should be provided for irrigation.

Kanpur News: दुरुस्त किए जाए राजकीय नलकूप, सिंचाई के लिए मिले 18 घंटे बिजली

Sat, 22 Nov 2025 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 22 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Government tube wells should be repaired and 18 hours of electricity should be provided for irrigation.
कानपुर देहात। माती मुख्यालय में शुक्रवार को भाकियू की मासिक पंचायत हुई। इसमें किसान समस्याओं पर विचार विमर्श हुआ। मांग की गई कि खराब पड़े राजकीय नलकूप दुरुस्त किए जाएं। सिंचाई के लिए दस के बजाय 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अवनीश कुमार सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष हुकुम सिंह की अध्यक्षता में मासिक पंचायत हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभी दस घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है, लेकिन फाल्ट से तय बिजली आपूर्ति भी नही होती है। नलकूप फीडरों को 18 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाए ताकि गेहूं व अन्य फसलों की सिंचाई समस्या का समाधान हो सके। सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों का अनाज खरीदा जाए। छुट्टा मवेशियों को पकड़ कर गोशाला में संरक्षित किया जाए। ज्योतिष गांव में नई बस्ती में विद्युतीकरण कराया जाए।
विज्ञापन

बचीत जसू के मजरा मुलियापुर में संपर्क मार्ग पर खड़ंजा या इंटरलॉकिंग कराई जाए। बेड़ामऊ में मकानों के ऊपर से निकली एचटी लाइन हटाई जाए। मवेशियों में खुर पका मुंह पका बीमारी फैल रही है। पशु चिकित्सकों की टीमें बनाकर उपचार कराया जाए। खोजाफूल में हाईवे पर ओवर ब्रिज बनाया जाए। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह यादव, महासचिव घनश्याम यादव, प्रवक्ता कृपाल सिंह , रामनारायण, गुलाब सिंह, रामचंद्र सचान, लव कुश सिंह, शाहिद खान, नाथू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed