फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Government pistol theft report filed, head constable suspended

सरकारी पिस्टल चोरी की रिपोर्ट दर्ज, हेड कांस्टेबल निलंबित

Sun, 23 May 2021 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Government pistol theft report filed, head constable suspended
कानपुर देहात। यूपी 112 पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल की ड्यूटी के दौरान सरकारी पिस्टल चोरी के मामले में अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं लापरवाही के आरोप में एसपी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच सीओ अकबरपुर को सौंपी है। वहीं आरोप है कि पुलिस ने चोरी का संदेह जता भट्ठा श्रमिकों को हिरासत में लेकर रातभर पूछताछ व पिटाई की है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

यूपी 112 की पीआरवी नंबर 2702 में शुक्रवार रात हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार, कांस्टेबल आशुतोष व चालक होमगार्ड अजय की ड्यूटी थी। पीरआवी वैन शुक्रवार शाम सरदापुर गांव के पास निश्चित प्वाइंट पर खड़ी हुई। रात में वैन में सवार तीनों जवान पास के एक ईंट भट्ठे में जाकर सो गए। सुबह वहां से उठकर सिकंदरा स्थित एक होटल पर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां हेड कांस्टेबल को कवर से सरकारी पिस्टल गायब मिली। खोजबीन के बाद भी पिस्टल का पता नहीं चला। मामले में शनिवार को हेड कांस्टेबल की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर सिकंदरा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं एसपी केशव कुमार चौधरी ने हेड कांस्टेबल की लापरवाही पर उसे निलंबित कर दिया है। रात में कई बार भट्ठे पर जाकर पुलिस ने संदेह के आधार पर श्रमिकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई श्रमिकों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। भट्ठा श्रमिकों ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस वैन के सिपाहियों ने चारपाई में सो रहे मजदूरों को जगाकर भगा दिया। इसके बाद खुद सो गए। श्रमिकों ने बताया कि हेड कांस्टेबल नशे में धुत था। एसपी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान सरकारी पिस्टल चोरी होना गंभीर मामला है। इसकी जांच सीओ अकबरपुर को सौंप कर रिपोर्ट मांगी गई है। लापरवाही उजागर होने पर अन्य पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed