{"_id":"5d10e2368ebc3e5f1e74f9f7","slug":"government-employee-slapped-to-farmer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान ने लेखपाल से पूछा सवाल तो जवाब में मिलीं गंदी-गंदी गालियां और थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने लेखपाल से पूछा सवाल तो जवाब में मिलीं गंदी-गंदी गालियां और थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
Mon, 24 Jun 2019 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 24 Jun 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
किसान के साथ गालीगलौच कर थप्पड़ मारने वाला आरोपी लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार किसानों के सम्मान में किसान सम्मान निधि योजना चला रही है वहीं कुछ सरकारी कर्मचारी इस योजना का लाभ देने के जगह किसानों के साथ मारपीट कर गालीगलौज कर रहे हैं। जिसका वीडियो खूब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
मामले को सदर एसडीएम ने संजीदगी से लिया है। जांच की टीम गठित की है। मामला सदर तहसील के तरावं गांव का है। गांव के किसान उमादत्त भारद्वाज ने बताया कि गांव में लेखपाल के आने की सूचना पर वह एक लेखपाल के पास किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी के लिए गया था।

सदर एसडीएम ने जांच कमेटी बनाकर मांगा स्पष्टीकरण
आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान लेखपाल ने बुजुर्ग किसान को थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं लेखपाल ने किसान को भद्दी भद्दी गालियां भी दीं। जिसका वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। वह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया।
इस मामले में उप जिलाधिकारी इंदु प्रकाश ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने टीम भेजकर जांच करने के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। उधर, लेखपाल ने मारपीट के आरोपों को गलत बताया है। जो वीडियो भी वायरल हुआ है उसमें गालीगलौज तो खूब दिखाई व सुनाई पड़ रही है लेकिन थप्पड़ मारने का शाट नहीं है।