फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Got job by making fake caste certificate, case filed against two constables, now they will be sacked

Kanpur: फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर पाई थी नौकरी, दो सिपाहियों पर दर्ज हुआ मुकदमा, अब होंगे बर्खास्त

Tue, 29 Aug 2023 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Aug 2023 02:46 PM IST
सार

Kanpur News: कार्यवाहक थाना प्रभारी गणेश तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के चकेरी के होने के चलते केस स्थानांतरित किया गया है। इसकी विवेचना कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Got job by making fake caste certificate, case filed against two constables, now they will be sacked
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर पुलिस विभाग में नौकरी पाने वाले दो सिपाहियों पर चकेरी पुलिस ने केस दर्ज किया है। लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के डिप्टी एसपी सैयद मोहम्मद असगर की तहरीर के अनुसार अक्टूबर 2018 में विभाग द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस और आरक्षी प्रादेशिक कॉन्सटेबुलरी के पदों पर भर्ती हुई थी।

विज्ञापन

भर्ती में न्यू आजाद नगर चकेरी निवासी अमन कुमार और अमित कुमार भी शामिल थे। अमन कुमार नागरिक पुलिस और अमित कुमार पीएसी में चयनित हुए थे। वर्तमान में अमन कुमार कौशाम्बी और अमित कुमार 37वीं वाहिनी पीएसी में कार्यरत हैं। कुछ समय पूर्व फतेहपुर निवासी नरेंद्र कुमार उर्फ बाबा विभाग को दोनों के फर्जीवाड़े की शिकायत कराई थी।

विज्ञापन

2022 में विभाग के पास पहुंची थी दोनों की रिपोर्ट
इस पर विभाग की ओर से कौशाम्बी एसपी और पुलिस कमिश्नर को जांच कराने का आदेश दिया गया। नवम्बर 2022 में दोनों की रिपोर्ट विभाग के पास पहुंची, जिसके अनुसार दोनों ने नौकरी के लिए अनुसूचित जनजाति का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी हासिल की थी। वहीं, जब जाति प्रमाण पत्रों की जांच कराई, तो वो फर्जी निकले।

विज्ञापन

दोनों पर बर्खास्तगी की तलवार भी लटकी
इस पर डिप्टी एसपी ने दोनों पर लखनऊ के हुसैनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जो अब चकेरी थाने में स्थानांतरित की गई है।  केस दर्ज होने के बाद दोनों पर बर्खास्तगी की तलवार भी लटकने लगी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी गणेश तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के चकेरी के होने के चलते केस स्थानांतरित किया गया है। इसकी विवेचना कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed