{"_id":"6984fe578eff055d260b7247","slug":"goods-worth-rs-20-lakh-stolen-from-a-closed-plastic-factory-kanpur-news-c-12-knp1014-1417625-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बंद पड़ी प्लास्टिक फैक्टरी से 20 लाख का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बंद पड़ी प्लास्टिक फैक्टरी से 20 लाख का सामान चोरी
विज्ञापन
रनियां। इंडस्ट्रियल एरिया के साइट टू में स्थित प्लास्टिक के पाइप बनाने वाली बंद फैक्टरी से चोर करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। संचालक की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
कानपुर के लाटूश रोड निवासी प्रदीप बाजपेई की रनियां में शेरपुर तरौंदा मार्ग पर प्लास्टिक फैक्टरी है। प्रदीप के कुछ दिन से बीमार होने के कारण फैक्टरी संचालन का काम उनकी पत्नी माया बाजपेई संभाल रही हैं। हालांकि कुछ कारणों से फैक्टरी पिछले तीन महीने से बंद है।
गुरुवार की सुबह पड़ोसी ने बोरियों में भरा कुछ सामान फैक्टरी के बाहर पड़ा देखकर उन्हें फोन पर जानकारी दी। सूचना पर माया अपने भाई लल्लन अवस्थी निवासी बर्रा के साथ रनियां पहुंची और फैक्टरी का मेन गेट खोलकर अंदर गईं तो उन्हें एक हाॅल व कमरों के ताले टूटे मिले। बिजली की मोटरें, इलेक्ट्रिक पैनल, स्पेयर पार्ट्स, गैस सिलिंडर, बिजली केबल आदि कीमती सामान गायब था। उन्होंने बताया कि फैक्टरी से करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। थानाध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी पर जांच की गई है। घटना संदिग्ध लग रही है। पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।