फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Goods worth 1.5 lakh stolen from the house of a parachute factory worker

Kanpur News: पैराशूट फैक्टरी कर्मी के घर से डेढ़ लाख का माल चोरी

Mon, 26 May 2025 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Goods worth 1.5 lakh stolen from the house of a parachute factory worker
कानपुर। रेलबाजार क्षेत्र में शुक्रवार को पैराशूट फैक्टरी कर्मी के बंद घर से चोरों ने नकदी, जेवरात समेत 1.50 लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

जीटी रोड डिफेंस कॉलोनी टाइप-2 निवासी सुरेश चंद्र वर्मा पैराशूट फैक्टरी में टेलर हैं। वह कालोनी में चौथी मंजिल में रहते हैं। 23 मई को वह सुबह आठ बजे ड्यूटी पर गए, जबकि पत्नी रोशनी बच्चे को लेकर लक्ष्मीपुरवा स्थित बहन के यहां दवा लेने चली गईं थी। शाम पांच बजे जब वह घर वापस लौटे तो उन्हें मेन गेट का ताला टूटा मिला। उनके होश उड़ गए। अंदर अलमारी भी खुली मिली। चोरों ने आठ हजार की नकदी समेत 1.50 लाख के जेवर चोरी कर लिए। उन्होंने कॉलोनी के कुछ लोगों पर संदेह जताया। रेलबाजार थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed