फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   goods train derailed kanpur kasganj route

कानपुर: मालगाड़ी के चार वैगन पलटने से बाधित रहा फर्रुखाबाद ट्रैक, पांच ट्रेनों का रूट बदला

Wed, 28 Apr 2021 03:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Apr 2021 03:00 PM IST
सार

बिल्हौर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर ककवन रोड क्रॉसिंग के पास गार्ड केबिन और उससे आगे लगे तीन खाली वैगन तेज आवाज के साथ पटरी से उतर गए।

विज्ञापन
goods train derailed kanpur kasganj route
बिल्हौर में मालगाड़ी डिरेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के अनवरगंज स्टेशन से मथुरा जा रही खाली मालगाड़ी के ब्रेकयान समेत चार वैगन बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर दोपहर सवा 12 बजे बेपटरी हो गए। कासगंज और कानपुर से एआरटी ट्रेन राहत कार्य के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेलवे अफसरों ने शाम 6:10 बजे ट्रैक फिट कर यातायात बहाल करने का दावा किया, लेकिन रेल रूट गुरुवार तड़के तक बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस वजह से पांच ट्रेनों को टूंडला के रास्ते चलाया गया और एक ट्रेन 05343 कानपुर सेंट्रल-फर्रुखाबाद को निरस्त करना पड़ा। हादसे की वजह से लखनऊ-इटावा राजमार्ग भी घंटों बंद रहा। देरशाम मरम्मत के चलते भी राजमार्ग पर यातायात प्रभावित होता रहा।
विज्ञापन


हादसे के वक्त स्टेट हाईवे स्थित कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट की इस क्रॉसिंग पर खड़े वाहन सवार और राहगीर जान बचाकर भागे। वहीं तहसील भवन और आसपास बने घरों-दुकानदारों में भगदड़ मच गई। तेज आवाज के साथ हुई दुर्घटना में गार्ड बोगी और दो वैगन क्रॉसिंग पर ही पलटकर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, गाड़ी तेज रफ्तार में आगे बढ़ती चली गई। इस कारण एक डिरेल वैगन पांच सौ मीटर आगे बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर जाकर रुका। चालक-परिचालक गाड़ी को बरौली रेलवे क्रॉसिंग से पहले रोक पाए। मालगाड़ी लोको पायलट सानधन कुमार और सहायक लोको पायलट नीरज कुमार चला रहे थे।

गार्ड राजेश कुमार लगातार स्टेशन और कंट्रोल रूम के संपर्क में थे। 56 वैगन, एक गार्ड बोगी और एक पॉवर इंजन सहित 58 बोगियों वाली गाड़ी बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली थी, तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्टेशन मास्टर मुकेश और स्टेशन अधीक्षक रामसजीवन ने कंट्रोल रूम और आला अधिकारियों को हादसे की सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर डीआरएम आशुतोष पंत समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।


यह ट्रेनें हुईं प्रभावित
ट्रेन नंबर 04723 कानपुर सेंट्रल-भिवानी कालिंदी विशेष गाड़ी को शिकोहाबाद-टूंडला के रास्ते भेजा गया। 02243 कानपुर सेंट्रल-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी को टूंडला-आगरा फोर्ट के रास्ते भेजा गया। 09176 गोमतीनगर से जयपुर विशेष गाड़ी को कानपुर सेंट्रल-टूंडला के रास्ते रवाना किया गया। ट्रेन संख्या 09454 समस्तीपुर अहमदाबाद और ट्रेन संख्या 05084 फर्रुखाबाद-छपरा भी टूंडला के रास्ते चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed