फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Good news: The thirst of city dwellers will be quenched by the Amrit 2.0 scheme worth Rs 192 crore

खुशखबरी: 192 करोड़ की अमृत 2.0 योजना से शहरियों की बुझेगी प्यास

Thu, 11 Sep 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 11 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Good news: The thirst of city dwellers will be quenched by the Amrit 2.0 scheme worth Rs 192 crore
महोबा। पेयजल संकट से जूझ रहे शहरवासियों के लिए खुशखबरी है। करीब 192 करोड़ की लागत से प्रस्तावित अमृत 2.0 योजना के तहत तैयार किए गए प्रस्ताव को शासन की ओर से वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। इससे कार्ययोजना के क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

फिलहाल शहर को उर्मिल बांध से पानी लाकर करीब 10,355 कनेक्शन धारकों को आपूर्ति दी जाती है। शहर की आबादी करीब डेढ़ लाख है। उर्मिल बांध का पानी करीब आधी आबादी तक ही पहुंच पा रहा है। पेयजल संकट वाले इलाकों में जरूरत के अनुरूप कबरई बांध से पानी आपूर्ति करने की योजना बनाई गई है। करीब 192 करोड़ की लागत से तैयार की गई कार्ययोजना में शहर के निकट ग्राम बिलबई के नजदीक स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए स्थान चिह्नित किया गया है। इसमें पानी शोधित होगा। इसके बाद महोबा मुख्यालय को आपूर्ति दी जाएगी। पेयजल प्रभावित इलाकों के साथ विस्तारित आबादी के लिए 307 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का जाल भी बिछाया जाना शामिल है। इस योजना के लिए सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने पहल की थी। उनका प्रयास रंग लाया। योजना बनकर तैयार होने के बाद शहरवासियों की प्यास बुझ सकेगी।
विज्ञापन

-----------------
छह स्थानाें पर बनेंगी पानी की टंकियां
महोबा। अमृत 2.0 योजना के तहत शहर में छह टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। टंकी बनाने को शहर की हमीरपुर चुंगी, पुलिस अधीक्षक आवास के पीछे कांशीराम कॉलोनी के पास, बिलबई रोड रेलवे क्रासिंग के पास, पठा रोड पावर हाउस के सामने, हवेली दरवाजा में पहाड़ पर और लवकुशनगर रोड पर बिच्छू पहाड़िया के पास जमीन तलाशने का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
आठ जोन बनाकर दी जाएगी शहर को पेयजल आपूर्ति

महोबा। प्रस्तावित पेयजल योजना के तहत शहर को आठ जोन में बांटा जाएगा। जिन मोहल्लों में वर्तमान में पानी का संकट है, वहां प्राथमिकता के साथ पाइपलाइन डाली जाएगी और इलाकाई लोगों को नल के कनेक्शन दिए जाएंगे। शहर के 25 वार्डों में रहने वाली आबादी के लिए यह योजना महत्वाकांक्षी साबित होगी और पेयजल की समस्या दूर होगी।

-----------------

दूर होगा 12 वार्डों का पेयजल संकट, 21 हजार दिए जाएंगे कनेक्शन
महोबा। शहर महोबा की पेयजल समस्या का निदान अब अमृत 2.0 योजना से होगा। नगर के लवकुशनगर रोड, हवेलीदरवाजा, नयापुरा नैकाना, पठा रोड स्थित शेखूनगर, फतेहपुर बजरिया समेत 12 से अधिक वार्डों में लंबे समय से बरकरार पेयजल संकट के समाधान के लिए इस कार्ययोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी है। तकनीकी स्वीकृति तो पहले ही मिल चुकी है। अब वित्तीय स्वीकृति मिलने से शहर के पेयजल संकट वाले इलाकों में पानी की सप्लाई पहुंच सकेगी और 21 हजार नए कनेक्शन दिए जाएंगे।

-----------------
शहर के विभिन्न इलाकों में पेयजल समस्या को देखते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है। कार्ययोजना को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। टंकियों के निर्माण के लिए चिह्नित जमीन पर जल्द काम शुरू कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही योजना के तहत निर्माण शुरू हो जाएगा। -एके शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल निगम हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed