{"_id":"5bdff5e6bdec2217277cd3f8","slug":"good-news-for-those-who-buy-silver-at-dhanteras","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धनतेरस स्पेशल: चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो जरूर पढ़ें खबर, ये हैं बाजार भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस स्पेशल: चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो जरूर पढ़ें खबर, ये हैं बाजार भाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:41 PM IST
सार
- चांदी के भाव पिछले चार साल के न्यूनतम स्तर पर
- सोना खरीदने वालों को चुकाने होंगे दाम, छह साल के अधिकतम स्तर पर है सोने के भाव
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। चांदी के भाव अपने चार साल के न्यूनतम स्तर पर है। चांदी के मौजूदा भाव 39600 रुपये प्रति किलो है। जबकि पिछले वर्ष धनतेरस पर चांदी के भाव 41200 रुपये प्रति किलो था। हालांकि सोना खरीदने की चाह रखने वालों को निराशा हो सकती है। सोना के भाव पिछले छह साल के अधिकतम स्तर पर हैं।
डेमो पिक
सोना का भाव मौजूदा समय में प्रति दस ग्राम 32500 रुपये के स्तर पर है। जबकि पिछले वर्ष सोना का भाव प्रति दस ग्राम 30600 रुपये के स्तर पर था। इस तरह एक वर्ष में सोना 1900 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक चांदी सस्ती होना का प्रमुख कारण है कि इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग और खपत पिछले वर्षों की तुलना में कम है।
डेमो पिक
मांग न होने के कारण भाव पिछले वर्षों की तुलना में कम होते जा रहे हैं। मौजूदा समय में चांदी के भाव पिछले चार वर्ष की तुलना में करीब चार हजार रुपये प्रति किलो कम हुए हैं। दिवाली पर चांदी के सिक्के, बुलियन (ठोस चांदी), चांदी की मूर्तियां, नोट की जमकर बिक्री होती है। ऐसे में भाव कम होने से और भी बिक्री की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री राम किशोर मिश्रा ने बताया कि सोने की मांग ज्यादा है। कच्चे तेल का अंतिम भुगतान सोने में ही ज्यादा होता है। इसके चलते सोने के भाव तेज है। यह भाव पिछले छह साल के उच्चतम स्तर पर हैं।
विज्ञापन
डेमो पिक
पिछले पांच वर्षों में धनतेरस के दौरान चांदी-सोना के भाव
तिथि वर्ष चांदी सोना
01 नवंबर 2013 48900 31000
21 अक्तूबर 2014 39100 279500
09 नवंबर 2015 35600 26270
28 अक्तूबर 2016 43000 30550
17 अक्तूबर 2017 41200 30600
05 नवंबर 2018 39600 32500
नोट- सोमवार 5 नवंबर के भाव संभावित हैं। सभी भाव नयागंज थोक सराफा के हैं।
तिथि वर्ष चांदी सोना
01 नवंबर 2013 48900 31000
21 अक्तूबर 2014 39100 279500
09 नवंबर 2015 35600 26270
28 अक्तूबर 2016 43000 30550
17 अक्तूबर 2017 41200 30600
05 नवंबर 2018 39600 32500
नोट- सोमवार 5 नवंबर के भाव संभावित हैं। सभी भाव नयागंज थोक सराफा के हैं।