फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Good news for PNB account holders, Bank started new system

पीएनबी खाताधारकों के लिए अच्छी खबर: बैंक शुरू करेगा नई व्यवस्था, एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं

Wed, 22 Sep 2021 04:26 PM IST
शिखा पांडेय अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Sep 2021 04:26 PM IST
सार

कानपुर में डिजिटल लेनदेन तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा पीएनबी में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय होने से वर्कलोड भी बढ़ गया है। ऐसे में इस तरह के आउटलेट ग्राहकों के साथ ही कर्मचारियों को भी खासी राहत देंगे।

विज्ञापन
Good news for PNB account holders, Bank started new system
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को एक ही छत के नीचे कई सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल करने जा रहा है। डिजिटल और पेपरलेस बैंकिंग के तहत शहर में 11 पीएनबी ऐट ईजी आउटलेट खोले जाएंगे। आउटलेट में कैश विड्राल मशीन के साथ ही रुपये डालने की मशीन भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन


यहां पासबुक में एंट्री भी हो जाएगी। वीडियो केवाईसी (नो योर कस्टमर) के जरिये खाता भी खोल सकेंगे। यहां पर एक कर्मचारी या अधिकारी बैठेगा जो लोन और बैंक की सेवाओं से जुड़ी जानकारी देगा। आउटलेट खुल जाने से शाखाओं पर से बोझ भी कम होगा।
विज्ञापन


कानपुर में डिजिटल लेनदेन तेजी से बढ़ रहा है। इसके अलावा पीएनबी में यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय होने से वर्कलोड भी बढ़ गया है। ऐसे में इस तरह के आउटलेट ग्राहकों के साथ ही कर्मचारियों को भी खासी राहत देंगे। 200 से 240 वर्ग फीट में ये आउटलेट चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर तीन महीने में एक आउटलेट खोलने की तैयारी है। पीएनबी ऑफिसर एसोसिएशन के मंडलीय सचिव अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि जगह चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है। 29 सितंबर तक लोगों से आवेदन भी मांगे गए हैं। यह सुविधा शुरू होने से सबसे ज्यादा लाभ ग्राहकों को होगा। उन्हें शाखाओं में जाने की जरूरत नहीं होगी। इन आउटलेट पर बैंकिंग की सारी सुविधाएं मिलेंगी। 

यहां खुल सकते हैं आउटलेट 
स्वरूप नगर, आर्य नगर चाट चौराहा, रेव मोती रावतपुर, पांडुनगर, कल्याणपुर, बर्रा, गोविंदनगर, सीटीआई, माल रोड, मोतीझील, किदवईनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed