{"_id":"5d1316918ebc3e3ca82b476d","slug":"good-news-for-parents-now-leave-worry-about-girls-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार की योजना, स्कूली छात्राओं को मिलेंगे हर साल पांच हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार की योजना, स्कूली छात्राओं को मिलेंगे हर साल पांच हजार
Thu, 27 Jun 2019 10:05 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार स्कूली छात्राओं के लिए एक नई योजना शुरू करने जा रही है। सुमंगला नाम की इस योजना के तहत दो बेटियों के लिए सालाना आर्थिक मदद दी जाएगी। आवेदन पत्र कलक्ट्रेट स्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी के दफ्तर से मिलेंगे। एक अप्रैल 2019 के बाद से पैदा हुई बेटियों के मां-पिता ही इस योजना के लाभ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
परिवार की अधिकतम आय तीन लाख रुपये वार्षिक से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। परिवार में दो बेटियां होने पर ही आर्थिक मदद मिलेगी। अगर परिवार में एक बेटी पहले से है और दुबारा में दो जुड़वां बेटी हुईं है तो भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा। कानपुर के जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि बालिका के जन्म पर दो हजार रुपये और फिर एक वर्ष पूरा होने पर एक हजार रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
कक्षा एक में प्रवेश लेने पर दो हजार, कक्षा छह में प्रवेश पर दो हजार और कक्षा नौ में प्रवेश पर तीन हजार रुपये दिए जाएंगे। 12वीं पास करने पर डिग्री या प्रोफेशनल कोर्स करने पर पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी, एसडीएम और बीडीओ के दफ्तर में आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन