{"_id":"5c109ca2bdec22416c13ea31","slug":"good-news-for-heart-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हृदय रोगियों के लिए अच्छी खबर, दिल का इलाज निशुल्क करवाएंगे ‘दिलवाले’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय रोगियों के लिए अच्छी खबर, दिल का इलाज निशुल्क करवाएंगे ‘दिलवाले’
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 12 Dec 2018 04:44 PM IST
सार
- रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल की चैरिटी विंग उठाएगी हृदय में लगने वाले किसी भी उपकरण का खर्चा
- कार्डियोलॉजी के निदेशक की देखरेख में डॉ. नारायणी देवी धर्मशाला में हर रविवार को लगेगी ओपीडी
- जरूरतमंदों की कार्डियोलॉजी में होगी सर्जरी
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महज पैसोें के अभाव में हृदय रोगी किसी अनहोनी का शिकार नहीं होंगे। किसी को स्टंट, पेस मेकर या कोई अन्य उपकरण लगवाने की जरूरत पड़ेगी तो निशुल्क लगाया जाएगा।
इसके लिए रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल ने अपनी एक चैरिटी विंग की स्थापना की है। रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल (आरसीकेआई) केयर नाम की यह विंग हर रविवार नारायणी देवी धर्मशाला परेड में ओपीडी लगाएगी। ओपीडी का संचालन कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. विनय कृष्ण की ओर से किया जाएगा।
जरूरतमंद लोगों की सर्जरी कार्डियोलॉजी में कराई जाएगी। कोई उपकरण लगाया जाता है तो उसका भुगतान रोटरी क्लब की यह विंग करेगी।

इस विंग (फाउंडेशन) की स्थापना रोटरी क्लब ऑफ कानपुर इंडस्ट्रियल के संस्थापकों अनिल मित्तल, कपिल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, नीरज कनोडिया, रवि पोद्दार, अशोक शुक्ला व पीयूष अग्रवाल ने की है। आरसीकेआई केयर का अध्यक्ष आशू मेहरोत्रा को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि इस नेक काम के लिए एक बड़ा फंड निर्धारित किया गया है। इस फंड से ही लोगों का निशुल्क इलाज कराया जाएगा। इस ओपीडी की शुरुआत 16 दिसंबर को नारायणी देवी धर्मशाला में डीएम विजय विश्वास पंत करेंगे।

धर्मशाला के ट्रस्टी किशन चंद्र गर्ग और पीयूष अग्रवाल ने बताया कि शुरुआत में ओपीडी होगी, जल्द ही उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे। डॉ. विनय कृष्ण ने बताया कि आरसीकेआई केयर और नारायणी देवी धर्मशाला की ओर से फंड की व्यवस्था की गई है।
कार्डियोलॉजी में इलाज निशुल्क पर उपकरण का लगता है पैसा
कार्डियोलॉजी में इलाज तो निशुल्क होता है लेकिन मरीज के यदि कोई उपकरण लगता है तो उसका पैसा वहन करना पड़ता है। हालांकि मरीज बीपीएल कार्ड धारक है या आयुष्मान योजना का लाभार्थी है तो उसे उपकरण का पैसा भी नहीं देना होता है।