फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Good news for BSNL consumers

खुशखबर: बीएसएनएल उपभोक्ताअों के लिए शानदार खबर, कंपनी देगी ये विशेष सुविधा

Sat, 13 Oct 2018 08:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 13 Oct 2018 08:16 AM IST
सार

- बीएसएनएल की 4जी नेटवर्क सेवा दो माह बाद 
- तैयारियां पूरी, अब बस स्पेक्ट्रम मिलने का इंतजार 
- 9 लाख से अधिक उपभोक्ता
- 452 टॉवर कानपुर शहर में हैं
 

विज्ञापन
Good news for BSNL consumers
डेमो पिक

विस्तार

बीएसएनएल के उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। बीएसएनएल दिसंबर के अंत या फिर नए साल से कानपुर में 4जी नेटवर्क सेवा शुरू करने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। कानपुर शहर में बीएसएनएल के 9 लाख से अधिक मोबाइल फोन उपभोक्ता हैं। वह अभी 3जी सेवा दे रहा है। 
विज्ञापन


दूरसंचार क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती ही जा रही है। अभी दो निजी क्षेत्र की कंपनियां 4जी नेटवर्क उपलब्ध करा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक बीएसएनएल की मंशा है कि उपभोक्ताओं की संख्या बढ़े और उन्हें अच्छी सेवाएं उपलब्ध हों। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर केरल के पांच जिलों में फरवरी 2018 में 4जी नेटवर्क की शुरूआत की गई। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह से सफल रहा है। अब इसका विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

Good news for BSNL consumers
डेमो पिक
बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक महेंद्र पति ने बताया कि शहर स्थित टावरों को अपडेट किया जा चुका है। बीएसएनएल के कानपुर में 452 मोबाइल टॉवर हैं। स्पेक्ट्रम मिलने के बाद शहर में यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। उम्मीद है कि इस साल के अंत या फिर नए साल से 4जी सेवा का लाभ उपभोक्ता को मिलने लगेगा।

यह मिलेगी स्पीड
सूत्रों ने बताया कि 4जी नेटवर्क आने के बाद शहर में डाउन लोडिंग की स्पीड 3-5 एमबीपीएस (मेगा बाइट प्रति सेकेंड) होगी। अपलोडिंग की स्पीड 5.36 एमबीपीएस (मेगा बाइट प्रति सेकेंड) होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed