{"_id":"c5a7bfbc441ac27938a6c7beb1701f2e","slug":"good-crops-from-solar-pump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सोलर पंप से लहलहाएगी फसल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सोलर पंप से लहलहाएगी फसल
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
Updated Sat, 03 Jan 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक बिजली न आने से सिंचाई का संकट जिले में बना रहता था। बिजली न आने से नलकूप ठप रहते थे और खेत में फसल सूख जाती है।
इससे निपटने के लिए कृषि निदेशालय नेडा विभाग के सहयोग से सोलर पंपों का वितरण कराएगा। योजना देहात के किसानों को भी लाभाविंत करेगी।
अलग-अलग वर्गों में जिले के 67 किसानों को लाभांवित किया जाएगा। अगले चरण में यह योजना विस्तृत रूप से किसानों को लाभ देगी।
सोलर पंप के बारे में जानकारी देते हुए शुक्रवार को प्रभारी उपकृषि निदेशक रामसजीवन ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए प्रदेश सरकार ने सोलर पंपों की कार्य योजना भेजी है।
कृषि विभाग और नेडा संयुक्त रूप से किसानों को लाभांवित करेगा। बताया कि इस योजना का लाभ उन्ही किसानों को मिलेगा। जिनके पास स्वयं की 4 व 6 इंच की बोरिंग मौजूद है।
योजना में केंद्र और राज्य सरकार अंशदान के रूप में सहयोग देगी। कुछ अंश किसानों को स्वयं व्यय करना होगा। इसके अंतर्गत 1800 वॉट, 3000 वॉट व 4800 वॉट के सोलर सबमर्सिबल स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सोलर पंप स्थापना में 1800 वाट 2 एचपी सिस्टम के लिए कानपुर देहात से 15 किसानों को लाभांवित किया जाना है। योजना के लाभ के लिए स्वयं की 4 इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है।
विभाग की जानकारी के मुताबिक योजना 3.42 लाख रुपये की है। जिसमें किसान को अंश के रूप में 85 हजार 500 रुपये जमा करने पड़ेंगे।
राज्य सरकार की ओर से 1.53 लाख रुपये का अंशदान व केंद्र सरकार की ओर से 1.026 लाख रुपये अंशदान होगा।
तीन हजार वाट के सबमर्सिबल योजना का लाभ देहात के 50 किसानों को दिया जाना है।
योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा। इस का उसे मिलेगा जिनके पास स्वयं की 4 इंच की बोरिंग मौजूद होगी। कृषि विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 5.7 लाख रुपये की लागत की इस योजना में 2.565 लाख रुपए राज्य सरकार व 1.71 लाख रुपए केंद्र सरकार का अंशदान मिलेगा।