{"_id":"58536fec4f1c1b0c71649eab","slug":"gold-buyers-will-also-in-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना खरीदने वालों की भी आएगी शामत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोना खरीदने वालों की भी आएगी शामत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 16 Dec 2016 10:09 AM IST
सार
-200 सौ बड़े सराफा कारोबारी हैं शहर में
-8 की रात से 15 नवंबर तक खूब हुई सोने की बिक्री
-25 से ज्यादा कारोबारियों ने बेचा औसत 10 किलो सोना
अन्य ने एक से पांच किलो के बीच की बिक्री
-500 किलो सोने की बिक्री हुई एक सप्ताह में
-आयकर ने 8 से 15 नवंबर तक सोना खरीदने वालों का मांगा ब्यौरा
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोटबंदी के बाद हजार व पांच सौ की करेंसी के बदले मुंह मांगी कीमत पर सोना खरीदने वालों भी शामत आएगी। आयकर विभाग ने ज्वैलर्स से आठ से 15 नवंबर के बीच सोना खरीदने वाले ग्राहकों की लिस्ट मांगी है। ज्यादा फोकस आठ से 11 नवंबर तक खरीदने वालों पर है। इन सभी खरीदारों को नोटिस जारी कर आयकर विभाग में तलब किया जाएगा। खरीदे गए सोने का हिसाब और आय कर स्रोत भी पूछा जाएगा।
आयकर विभाग के सूत्र बताते हैं कि नोट बंदी के बाद बैजनाथ रामकिशोर ज्वैलर्स बंधुओं के यहां से करीब 10 किलो सोने की बिक्री हुई। यह सोना 200 सौ से अधिक लोगों ने खरीदा। कुछ लोगों ने एक-एक किलो की ईंटें भी खरीदीं। इन ईंटों को 30 लाख रुपये के बजाय 60 से 65 लाख रुपये में बेचा गया। हजार व पांच सौ के नोटों को सोने में बदलने वालों को अब कमाई का स्रोत बताना पड़ेगा।