फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Goddess Durga was worshipped on Shashthi; women observed a fast for their sons.

Kanpur News: मां दुर्गा का किया षष्ठी पूजन, महिलाओं ने बेटों के लिए रखा व्रत

Mon, 29 Sep 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Goddess Durga was worshipped on Shashthi; women observed a fast for their sons.
अशोक नगर स्थित साउथ कानपुर दुर्गा पूजा समिति में धुनुची आरती करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। शहर में दुर्गा महोत्सव की धूम है। कई इलाकों में भव्य पंडालों में मां दुर्गा विराजमान हैं। श्रद्धालु भारी संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अशोकनगर, अर्मापुर, नानाराव पार्क, शास्त्रीनगर और कल्याणपुर समेत पूरे शहर में उत्सव सा माहौल है। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भक्तों को महाभोग के रूप में विशेष प्रसाद भी मिल रहा है।
विज्ञापन

साउथ कानपुर दुर्गा पूजा समिति की ओर से 84वें दुर्गोत्सव के दूसरे दिन रविवार को अशोकनगर में मां का आमंत्रण और अधिवास पूजन हुआ। मीडिया प्रभारी पुलक भट्टाचार्य ने बताया कि इस दाैरान स्कूली बच्चों के लिए क्विज प्रतियोगिता हुई। संचालन देवांकिता बनर्जी ने किया। निर्णायक अपर्णा मुखर्जी रहीं। प्रतियोगिता में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर के रौनक सिंह दुआ और अरनव सोनी प्रथम, मरियमपुर की प्रतिष्ठा शर्मा व मान्या भाटिया द्वितीय और ओंकारेश्वर की दिव्यांशी त्रिपाठी व अनन्या सिंह तृतीय रहीं। यहां पनकी स्थित रामेश्वर गंगा आश्रम के करीब 40 सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। शाम को धनुची नृत्य के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बाद में बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। अंत में जादूगर अंकाला का मैजिक शो हुआ। यहां सुभाशीष बनर्जी, अंजन मुखर्जी, पूर्व छात्र नेता संजय मित्तल, पार्षद पवन गुप्ता, मृणमय भट्टाचार्य आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं अर्मापुर स्टेट में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के 83वें दुर्गोत्सव के दूसरे दिन रविवार सुबह नौ बजे से मां दुर्गा की पूजा शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा का षष्ठी पूजन किया। महिलाओं ने बच्चों के लिए व्रत और उनकी लंबी उम्र के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की। शाम 8:30 बजे अर्मापुर दुर्गा पूजा का उद्घाटन अवेल के सीईओ उमेश सिंह ने किया। यहां कमेटी के पूजा ग्रुप के संयोजक पं. तुषार गांगुली, अमियो दास, रूनु चक्रबर्ती, मल्लिका चक्रबर्ती, रंजना दास, देबरोतो ढोल, मिताली चाकी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से होगा दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ

श्रीश्री माल रोड सार्वजनिक दुर्गा पूजा की ओर से दुर्गा पूजा उत्सव का शुभारंभ सोमवार को होगा जो दो अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम फूलबाग के नानाराव पार्क स्थित श्री श्याम महोत्सव स्थल पर होगा। इस वर्ष संपूर्ण पूजन और भोग बंगाली ब्राह्मण कराएंगे। आयोजन में सभी वर्गों का सहयोग होगा। इसकी तैयारियों को लेकर रविवार को बैठक हुई जिसमें समिति के सुरेंद्र गुप्ता, राजन ठाकुर, मनीष, मयंक, प्रियम, संजीत, देवाशीष, तरुण, आशुतोष, शुभाशीष राय, निशांत शर्मा आदि रहे।


नाटक का किया गया मंचन
श्रीश्री चकेरी कालीवाड़ी में लगातार 61 साल से दुर्गा पूजा महोतसव का आयोजन हो रहा है। रविवार को मां दुर्गा का षष्ठी पूजन धूमधाम से किया गया। कमल के 108 पुष्पों व 108 दीपकों से मां की आरती की गई। शाम को नाट्य मंचन हुआ। यहां पर समिति के अध्यक्ष तुषार चक्रवर्ती, सचिव डीबी राय, संयुक्त सचिव दीपांकर भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed