फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   global hindi conference In russia two indian writer has been honored

रूस में चल रहे 'वैश्विक हिंदी सम्मेलन' में इन दो भारतीय साहित्यकारों को किया गया सम्मानित

Thu, 07 Jun 2018 10:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 07 Jun 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
global hindi conference In russia two indian writer has been honored
डा. रामकृष्ण राजपूत और डा. श्याम सुंदर निर्मोही को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
यूपी में फर्रुखाबाद जिले के दो साहित्यकारों को रूस के मास्को में चल रहे वैश्विक हिंदी सम्मेलन में चार जून को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें विश्व भर के हिंदी साहित्य के विद्वान, पत्रकार, विषय विशेषज्ञ हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन



वरिष्ठ कवि शिवओम अंबर ने बताया कि रूस में पिछले माह से चल रहे वैश्विक हिंदी सम्मेलन में प्रदेश से तीन और पूरे देश से 70 साहित्यकारों को इस सम्मेलन में बुलाया गया था। डा. रामकृष्ण राजपूत और डा. श्याम सुंदर निर्मोही को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। रविवार को वे लोग घर वापस आएंगे। 
विज्ञापन



इतिहासकार डा. रामकृष्ण राजपूत को सपा सरकार में उनके विशेष योगदान के लिए यश भारती अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें 2014 में अवंतीबाई साहित्य सम्मान भी मिला था। इसके अलावा समाजशास्त्री डा. श्याम सुंदर निर्मोही को विभिन्न साहित्यिक संस्थाओं ने सम्मानित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



फर्रुखाबाद महोत्सव और शिखर संस्था से बनाई पहचान
डा. रामकृष्ण राजपूत एक दशक से फर्रुखाबाद महोत्सव को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह इसके मुख्य आयोजक हैं। इस महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। वहीं, समाजशास्त्री डा. श्याम सुंदर निर्मोही काफी समय से साहित्यिक संस्था शिखर के अध्यक्ष हैं। 



ऐसे होता है चयन
डा. शिवओम अंबर ने बताया कि विश्व भर में हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए कई संस्थाएं काम करती हैं। ये अपनी ओर से विश्व भर के साहित्यकारों से उनका बायोडाटा मंगवाती हैं। बायोडाटा के आधार पर साहित्यकारों का चयन किया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed