फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girls suddenly ill in school

अचानक बीमार हुईं आवासीय विद्यालय की 18 छात्रायें

Tue, 02 May 2017 06:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 02 May 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
girls suddenly ill in school
सीएचसी में भर्ती छात्राएं व हालचाल लेते विधायक
यूपी महोबा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, चरखारी की 18 से ज्यादा छात्रायें सोमवार को एक साथ अचानक गंभीर रूप से बीमार हो गईं। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन

विद्यालय में करीब एक सैकड़ा छात्राएं रहती हैं। सोमवार को वहां झींगुर मारने की दवा का छिड़काव कराया गया। कुछ देर बाद ही, 18 छात्राआें की हालत बिगड़ने लगी। छात्राओं के सिर में तेज दर्द के साथ उल्टियां होने लगीं। वार्डन ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी में भर्ती कराया।  सूचना मिलते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार, एबीएसए क्षमा पांडेय, डायट प्राचार्य सीएल चौरसिया व चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत अस्पताल पहुंचे और छात्राओं का हालचाल जाना। आवासीय विद्यालय की वार्डन पूनम द्विवेदी का कहना है कि विद्यालय में झींगुर मारने की दवा का छिड़काव कराया गया है। कौन सी दवा और किसके आदेश पर छिड़काव कराया गया इस सवाल पर उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन छात्राओं की बिगड़ी हालत
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चरखारी में दवा के छिड़काव से दिव्या, हाजरा, बबली, सुनीता, संध्या, रिंकी, प्रार्थना, दीप्ति, क्षमा, कल्पना, छाया, आकांक्षा, असवंती, विनीता, अफसा, निशा, अंजली व कुंजी की हालत बिगड़ गई। इन छात्राओं की उम्र 13 से 14 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलर्जी से बिगड़ी हालत
सीएचसी के डॉ. विनय पटेल का कहना है कि यह फूड प्वाइजिंग का मामला नहीं है। दवा का छिड़काव होने से दुर्गंध की एलर्जी के कारण छात्राओं की हालत बिगड़ी है। जी मचलाना व घबराहट की शिकायत होने पर उपचार के बाद सभी छात्राओं की हालत में सुधार होने पर छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed