फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girls' family members did avulsion in against of love affair

'बैरी हुआ जमाना', प्रेमी के घर पर 30 लोगों ने की चढ़ाई, पलक झपकते ही सबकुछ तहस नहस कर डाला

Sat, 13 Oct 2018 08:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 13 Oct 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
girls' family members did avulsion in against of love affair
तोड़फोड़ के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान  - फोटो : अमर उजाला
प्रेम प्रसंग के विरोध में शनिवार को करीब 30 लोगों ने युवक के घर में घुसकर जमकर उपद्रव किया। घर में रखा गृहस्थी का पूरा सामान तहस नहस कर दिया। बाइक तोड़ डाली। इस दौरान घर में अकेली युवक की बहन ने छिपकर जान बचाई। बाद में गांव वालों की सूचना पर कई घंटे बाद पहुंची पुलिस बहन को कोतवाली ले आई। शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। मामला यूपी के औरैया जिले का है।
विज्ञापन


बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ा माछीझील निवासी सचिन पुत्र सुरेश सिंह एक युवती के साथ घर छोड़कर चली गई थी। 10 अक्तूबर को कानपुर की जीआरपी पुलिस दोनों को बिधूना कोतवाली पुलिस को सौंप कर चली गई थी। उस समय दोनों पक्षों के लोग कोतवाली आए थे और प्रेमी युगल को समझाने की कोशिश की थी। युवक-युवती के साथ रहने की जिद के आगे पुलिस ने किसी कार्रवाई से हाथ खड़े कर दिए और दोनों को नाम-पता लिखकर जाने दिया।
विज्ञापन


 

घटना को लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं

girls' family members did avulsion in against of love affair
घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी करते सीओ बिधूना भास्कर वर्मा - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह करीब 10 बजे सचिन के घर पर करीब 30 लोगों ने धावा बोल दिया। उन्होंने घर का सामान तोड़ दिया। बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। सचिन की बहन आरती ने छिपकर जान बचाई। सूचना पर बिधूना कोतवाली पुलिस और सीओ भास्कर वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने सचिन की बहन से पूछताछ की। सचिन की बहन ने कई लोगों के नाम बताए हैं। बताया कि घटना के समय घर में माता-पिता और भाई नहीं थे। घटना को लेकर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। कोतवाली पुलिस सचिन की बहन को कोतवाली ले आई है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इस संबध में क्षेत्राधिकारी भास्कार वर्मा ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed