{"_id":"5dce684d8ebc3e548a69270a","slug":"girlfriend-was-living-with-lover-s-house-one-day-dead-body-found-in-drain","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ रह रही थी प्रेमिका, माता-पिता ने घर चलने के लिए कहा तो दूसरे दिन नाले में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ रह रही थी प्रेमिका, माता-पिता ने घर चलने के लिए कहा तो दूसरे दिन नाले में मिली लाश
Fri, 15 Nov 2019 02:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
नाले में मिली युवती की लाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज सदर कोतवाली के हाजीगंज मोहल्ला स्थित नाले में सुबह युवती का शव पड़ा मिला। नाले में युवती की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना स्थल पर कुछ ही देर में सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई।
शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवती की शिनाख्त शिवानी सिंह निवासी मलेपुर गांव थाना बारासगवर जिला उन्नाव के रूप में की। परिजनों ने बताया कि शिवानी चार माह पहले कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सरीफापुर निवासी युवक राहुल सिंह कटियार के साथ चली आई थी।

तब से वह राहुल के घर में ही उसके साथ रह रही थी। गुरुवार शाम को शिवानी के माता-पिता उसे लेने आए थे लेकिन वह घर जाने को राजी नहीं थी। परिजनों के दबाव बनाने पर शिवानी ने कमरे में फांसी लगा ली।
जानकारी होते ही राहुल ने उसे नीचे उतारा और गंभीर हालत में अस्पताल लेकर जा रहा था लेकिन रास्ते में शिवानी की मौत हो गई। इसके बाद राहुल शिवानी के शव को बाबा हाजी मोहल्ला स्थित नाले में फेंककर भाग गया।
सुबह तक युवती का पता न होने पर परिजन राहुल और शिवानी की तलाश में जुट गए, इसी दौरान शव मिलने की जानकारी हुई। सदर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है, युवक अभी भी फरार है, युवती के मां-बाप सदर कोतवाली में मौजूद हैं।