{"_id":"6410b5af169d6f93280344b7","slug":"girlfriend-reached-lovers-house-in-the-dark-of-night-in-hardoi-said-i-will-marry-monu-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: रात के अंधेरे में प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, बोली- शादी करूंगी तो मोनू के साथ, अगर परेशान किया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: रात के अंधेरे में प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, बोली- शादी करूंगी तो मोनू के साथ, अगर परेशान किया...
Tue, 14 Mar 2023 11:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:28 PM IST
सार
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में एक युवती रात के अंधेरे में अकेली ही प्रेमी के घर जा पहुंची। उसने कहा कि शादी करूंगी तो मोनू के साथ। युवती ने प्रेमी के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
विज्ञापन
हरदोई में प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में एक युवती रात के अंधेरे में अकेली ही प्रेमी के घर जा पहुंची। उसने कहा कि शादी मोनू के साथ ही करूंगी। युवती ने प्रेमी के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो बेहटा गोकुल थाना इलाके का है। यहां की रहने वाली एक युवती का एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, युवती के परिजन विवाह के लिए राजी नहीं हैं। इसी से परेशान होकर युवती अपने प्रेमी के घर रात के अंधेरे में पहुंच गई। प्रेमी के साथ मिलकर एक वीडियो बनाया और वायरल किया है।
विज्ञापन
इसमें उसने कहा है कि वह अपने घर से अकेली आई है। उसको अगर परेशान किया गया, तो वह फांसी लगा लेगी। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों 20 से 22 साल के हैं। युवती स्वेच्छा से गई है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर लड़की के परिजन कोई तहरीर देते है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन