{"_id":"5ce038b9bdec22071b38a481","slug":"girlfriend-reached-boyfriend-house-before-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले प्रेमी के पास पहुंची प्रेमिका तो कन्या पक्ष ने बरात लाने से किया इंकार फिर की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी से पहले प्रेमी के पास पहुंची प्रेमिका तो कन्या पक्ष ने बरात लाने से किया इंकार फिर की ये मांग
Sat, 18 May 2019 10:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 18 May 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी की शादी तुड़वाने पहुंच गई प्रेमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद क्षेत्र के गांव भारत नगर निवासी युवक के साथ रहने पर प्रेमिका अड़ गई। इसकी जानकारी पर शादी के एक दिन पहले कन्या पक्ष के लोग वहां पहुंचे और दिए गए उपहार के हिसाब का पर्चा थमा दिया। चार लाख आठ हजार रुपये वापस मांगते हुए रिश्ता तोड़ लिया।
वहीं प्रेमिका के तहरीर वापस लेने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। इसके बाद युवक अपनी प्रेमिका को लेकर घर चला गया। क्षेत्र के गांव भारत नगर निवासी युवक हरियाणा के गुुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वहीं एक मॉल में काम करने वाली बनारस निवासी युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया।

प्रेमिका की जिद को देखते हुए युवक ने उससे शादी करने की रजामंदी जताई
युवक की शादी तय होने पर गत दिनों वह अपने घर आया। 19 मई को युवक की जनपद एटा थाना जैथरा क्षेत्र में बरात जानी थी। इसकी भनक पर 16 मई को प्रेमिका भी आ धमकी और प्रेमी की शादी का विरोध कर हंगामा काटा। थाने पहुंचकर युवक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया।
पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। सूचना पर युवती के परिजन भी पहुंचे। वह युवक से शादी करने के खिलाफ थे। युवती के प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर परिजन नाराज होकर लौट गए। मामले की जानकारी पर कन्या पक्ष के लोग शनिवार को युवक के घर पहुंचे और शादी से पहले दिए गए उपहार आदि का पर्चा थमाकर चार लाख आठ हजार रुपये वापस मांगे।
युवक को बरात लाने से मना करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। उधर थाने में प्रेमिका की जिद को देखते हुए युवक ने उससे शादी करने की रजामंदी जताई। इस पर पुलिस ने युवती को भी उसी के साथ भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती ने तहरीर वापस ले ली है। दोनों शादी करने के लिए राजी हो गए। इससे युवक को छोड़ दिया गया।