फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girlfriend murdered in Hardoi, The young man entered the house and shot her in the head

हरदोई में प्रेमिका की हत्या: युवक ने घर में घुसकर सिर में मारी गोली, छत पर भाभी के साथ बैठी थी युवती

Fri, 16 Dec 2022 07:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Dec 2022 07:33 PM IST
सार

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र में सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। युवती पंचायत सहायक पद पर तैनात थी। मामले में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
 

विज्ञापन
Girlfriend murdered in Hardoi, The young man entered the house and shot her in the head
मृतका की फाइल फोटो और जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बेहटा गोकुल  थाना क्षेत्र के ग्राम कोडरा में शुक्रवार की दोपहर घर की छत पर भाभी के साथ बैठी युवती को गांव के युवक ने तमंचे से गोली मार दी। सिर पर गोली लगने से युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव में प्रेम-प्रसंग की चर्चा है।

विज्ञापन

युवती की शादी तय होने से नाराज युवक ने वारदात को अंजाम दिया। कोडरा निवासी दीपमाला (21) पंचायत सहायक के पद पर तैनात थीं। शुक्रवार की दोपहर वह भाभी के साथ छत पर बैठी थी। गांव का उमेश घर में घुस आया और छत पर पहुंच गया।
विज्ञापन

उसने तमंचा निकालकर दीपमाला के सिर में गोली मार दी। दीपमाला की मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर परिजन व पड़ोसी छत पर पहुंचे।  इस पर उमेश छत के पीछे से कूदकर भाग गया। इसके बाद में पुलिस ने उमेश को गांव में ही दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया। युवती की मां की ओर से उमेश और उसके पिता रामशंकर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहरीर में प्रेम प्रसंग का जिक्र नहीं है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश दीक्षित मौके पर जांच की।

एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि पूछताछ में युवक ने प्रेम प्रसंग की बात कुबूली है। उसका कहना है कि दीपमाला की शादी कहीं और तय होने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed