फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girlfriend hanged on the noose after making a video call to her lover in Kanpur

Kanpur: प्रेमी को किया वीडियो कॉल...फिर फंदे पर झूली प्रेमिका, परिजन बोले- युवक आए दिन बनाता था दबाव

Fri, 07 Apr 2023 12:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Apr 2023 12:02 AM IST
सार

Kanpur Crime: कर्नलगंज थाना क्षेत्र में एक प्रेमिका ने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते हुए फांसी लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही, जांच के लिए मृतका का मोबाइल जब्त किया है।

विज्ञापन
Girlfriend hanged on the noose after making a video call to her lover in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के कर्नलगंज में प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करते प्रेमिका ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवाकर मृतका का मोबाइल कब्जे में लिया है। साथ ही, जांच पड़ताल शुरू की है। बेनाझाबर स्थित एक हाता निवासी 24 वर्षीय युवती बीए की छात्रा थी।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका के परिवार में उसके पिता मजदूरी करते हैं। मां के अलावा उसकी दो बहनें और एक भाई है। युवती भाई, बहनों में सबसे छोटी थी। परिजनों के अनुसार उसका काफी समय से नयापुरवा के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रेमी आए दिन किसी न किसी बात को लेकर उस पर दबाव बनाया करता था। इसे लेकर परिजनों ने कई बार युवक को समझाया भी था। आरोप है कि बुधवार दोपहर युवती कमरे में युवक से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। किसी बात को लेकर युवक विवाद करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी ने युवती की सहेली को दी जानकारी
इससे परेशान होकर युवती ने वीडियो कॉल करते हुए ही प्रेमी के सामने खुद को फंदा लगा लिया। घटना के वक्त पिता, भाई व एक बहन काम पर गए हुए थे। प्रेमी ने युवती की एक सहेली को फोन करके घटना की जानकारी दी। तब मौके पर पहुंची सहेली ने अन्य लोगों के साथ दरवाजा तोड़ा, तो शव फंदे से लटका पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed