{"_id":"5b478fec4f1c1b0c278b60bc","slug":"girlfriend-commits-suicide-in-hardoi-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से शादी की आस टूटी तो किशोरी ने मौत को लगाया गले, सोसाइड नोट में की ये गुजारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से शादी की आस टूटी तो किशोरी ने मौत को लगाया गले, सोसाइड नोट में की ये गुजारिश
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में प्रेमी से शादी की आस टूटने से आहत किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोरी के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। मृतका ने सोसाइड नोट में मोबाइल नंबर का जिक्र करते हुए एक गुजारिश की है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खंजानपुर निवासी रामप्रसाद की पुत्री ज्योति (16) ने गुरुवार दोपहर बाद घर के अंदर बनी रसोई में साड़ी से छत के कुंडे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। ज्योति की मूकबधिर छोटी बहन प्रीती (10) ने घर के दूसरे कमरे में बैठी मां महदेयी को इशारे से घटना के बारे में बताया। इस पर महदेयी ने रोने लगीं। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जानकारी पर थाना पुलिस पहुंच गई। शव को फांसी से उतारा गया। रसोई से ज्योति का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट के मुताबिक वह अपने बहनोई के गांव में रहने वाले संदीप से प्रेम करती थी। उससे अक्सर मोबाइल पर बात होती थी। इसको लेकर परिजन टोकते थे।
ज्योति ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह संदीप से शादी करना चाहती थी। परिजन तैयार नहीं थे। संदीप का मोबाइल नंबर लिखते हुए उसने उसे खुदकुशी की सूचना देने और कुछ न कहने की गुजारिश की है। मां-बाप से माफी मांगते हुए उसने लिखा है कि अब सब लोग खुश रहेंगे। पुलिस ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्योति प्राइमरी तक पढ़ी है। अब वह घर पर रहती थी।
विज्ञापन
दिल्ली में रहते हैं अधिकतर परिजन
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका के पिता व दो भाई दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। दोनों बड़े भाइयों और एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दोनों भाई अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। गांव में सिर्फ मां महदेयी, ज्योति, उसकी छोटी मूकबधिर बहन प्रीती और एक चार वर्षीय भाई रहता है।