फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girlfriend commits suicide after lover's refusal of marriage

उसने इश्क में एक ख्वाब देखा था, प्रेमी मुकर गया तो वो टूट गई, लड़की की मौत ने सबको झकझोर दिया

Sat, 15 Dec 2018 08:27 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Dec 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend commits suicide after lover's refusal of marriage
डेमो पिक
दिल को झकझोर देने वाली ये घटना यूपी के फर्रुखाबाद जिले की है। जहां प्रेमिका का एक सपना उसके प्रेमी ने तोड़ दिया। इससे बुरी तरह टूटी प्रेमिका ने रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। दिलोजान से चाहते हुए प्रेमी से शादी कर घर बसाने का युवती का सपना भी उसकी मौत के साथ दफन हो गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शेखपुर गांव में गुमटी से कुछ दूरी पर युवती का रेलवे ट्रैक के किनारे लोगों ने देखा। युवती के सिर में पीछे चोट लगी थी। इसके अलावा कहीं चोट नजर नहीं आ रही थी। ट्रैक मैन मदनमोहन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसी समय एक युवक ने मृतका की शिनाख्त अपनी बहन के रूप में की।
विज्ञापन

प्रेमी भी अपनी चारपाई पर नहीं था...

उसने बताया कि गांव के ही एक युवक से उसकी बहन के प्रेम संबंध थे। बृहस्पतिवार की रात बहन घर पर थी। वह खेत में पानी लगाने की वजह से पड़ोस में लगे नलकूप पर लेटा था। घर पर मां-पिता व बहन थी। मां को दिखता नहीं और पिता बुजुर्ग हैं। वह देर रात जब घर आया तो उसे बहन चारपाई पर नहीं मिली। बहन का प्रेमी भी अपनी चारपाई पर नहीं था।

काफी खोजबीन के बाद भी दोनों नहीं मिले। उसकी बहन शादी की जिद कर रही थी, जबकि उसने शादी से इनकार कर दिया था। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने खुदकुशी कर ली। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चंदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed