फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   girl was pulled into the van while returning from college

कन्नौज: कॉलेज से लौटते समय छात्रा को वैन में खींच लिया, इंजेक्शन लगा बेहोश किया, मेडिकल रिपोर्ट में सामने आई ये बात

Wed, 30 Dec 2020 06:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Dec 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
girl was pulled into the van while returning from college
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर के मंधना कस्बे से अगवा इंटर की छात्रा जलालपुर पनवारा चौकी पुलिस को मिली। सर्दी लगने से छात्रा ठिठुर रही थी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


छात्रा ने बताया कि कुछ लोगों ने कालेज से लौटते समय वैन में खींच लिया था। बाद में इंजेक्शन लगा दिया। इससे वह बेहोश हो गई। कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना कस्बे के कोहर कछार नई बस्ती में रहने वाली राधा अवस्थी(17) पुत्री उमेश चंद अवस्थी उर्फ कल्लू बीपीएमजी इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कॉलेज से लौटते समय वह रास्ते से गायब हो गई थी। पिता ने बिठूर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं मंगलवार रात करीब 10 बजे सदर कोतवाली की जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी राहुल शर्मा को कुछ लोगों ने बताया कि जीटी रोड पर चौकी के पास एक लड़की सर्दी से कांप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कुछ भी बोल नहीं पा रही है। इस पर चौकी प्रभारी और सदर कोतवाल विकास राय ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। उसके पास से मिले स्कूली झोले की एक किताब में लिखेे पिता के मोबाइल नंबर पर पुलिस ने सूचना दी। बुधवार को छात्रा ने बताया कि वह स्कूल से लौट रही थी।

तभी मंधना में रेलवे लाइन के पास चार लोग वैन से आए। इन्होंने उसे पकड़ लिया। वैन में डालने के बाद  इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। होश आया तो वह अनजान जगह थी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया। महिला चिकित्सक डॉ. निधि गोयल ने बताया कि छात्रा के साथ किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।


वहीं मंधना चौकी प्रभारी तौकीर के साथ आए परिजनों को पुलिस ने छात्रा को सौंप दिया। कोतवाल विकास राय ने बताया कि रसूलाबाद में रहने वाले एक युवक के खिलाफ पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसे हिरासत में लिया गया था। बिठूर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed