फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl was molested in Delhi and misdeed with her

दिल्ली में युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी से लगाई मदद की गुहार

Thu, 19 Sep 2019 06:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 19 Sep 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
girl was molested in Delhi and misdeed with her
सांकेतिक तस्वीर
हमीरपुर के राठ में शौच को गई विवाहिता को दो दबंगों ने तमंचे के बल पर अगवा कर लिया। दिल्ली में बंधक बनाकर उसके साथ एक पखवारे तक दुष्कर्म किया। परिवार का दबाव बढ़ने पर बुधवार दिन में राठ बस स्टैंड पर छोड़ दिया। पीड़िता ने मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों को ऑनलाइन शिकायती पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जलालपुर थानाक्षेत्र निवासी विवाहिता ने बताया कि बीते चार सितंबर को वह शौच के लिए पशुबाडे़ की ओर गई थी। जहां घात लगाए बैठे गांव के दबंग ने अपने साथी की मदद से तमंचे के बल पर अगवा कर लिया और नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने दिल्ली में खुद को एक कमरे में बंद पाया।
विज्ञापन

आरोप है कि दबंग ने उसे डरा धमका कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर रेड लाइट एरिया में बेचने की धमकी दी। यहां महिला की खोजबीन में लगे परिजनों ने आरोपी के परिवार पर दबाव बनाया। जिससे नाराज आरोपी ने महिला से मारपीट करते हुए जानमाल की धमकी दी। बताया बुधवार को उसे दिल्ली से लाकर राठ बस स्टैंड में छोड़ गए।

जहां से वह कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां पहुंची। परिजनों के पहुुंचने पर उसने अपने साथ हुई ज्यादती बताई। पीड़िता ने बताया मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों को पत्र भेज आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राठ कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि उनके पास मामले से संबंधित कोई तहरीर नहीं आई है। कहा कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed