फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl Want to target on gold in Olympics

ओलंपिक में बड़ौत की बेटी की है सोने पर निशाना लगाने की चाहत, अब तक मिली सफलता ने बढ़ाया हौसला

Sun, 28 Jul 2019 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Jul 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
girl Want to target on gold in Olympics
वर्तिका मलिक - फोटो : अमर उजाला
इटावा मे प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में खेलने आई बड़ौत की बेटी वर्तिका मलिक का लक्ष्य ओलंपिक में सोने पर निशाना लगाकर दुनिया में तिरंगा फहराना है। जिला और प्रदेशस्तर पर मिले कई पदक और माता-पिता के सहयोग ने उसका हौसला बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


बागपत जिले के बड़ौत निवासी शिक्षक विकास मलिक की बेटी वर्तिका कक्षा 11 की छात्रा है। निशानेबाजी के लिए साथ पढ़ने वाली शगुन मलिक ने प्रेरित किया। बेटी ने निशानेबाजी की इच्छा जताई तो महंगा खेल होने के बावजूद माता-पिता ने हामी भर दी। बेटी भी उम्मीदों पर खरी उतरी और दो तीन साल बाद ही मैडलों पर निशाना लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

 

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अनु तोमर से प्रशिक्षण ले रही वर्तिका जिला स्तर की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में आठ स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य जीत चुकी है। इसके अलावा अपर स्टेट यूथ प्रतियोगिता की 10 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण, स्कूल स्तर की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत, नार्थ जोन ओपन की एयर रायफल में कांस्य जीत चुकी है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता की 10 मीटर एयररायफल में उसने 22वीं रैंक हासिल की थी। इटावा में चल रही प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में वर्तिका .22 रायफल पर हाथ आजमाने आई है। इस स्पर्धा में चौथे दिन तक उसका प्रदर्शन शानदार रहा। मां सीमा मलिक ने बताया कि वह सभी टूर्नामेंट में बेटी के साथ जाती हैं।

 

बेटा अर्जुन भी निशानेबाजी में ही हाथ आजमा रहा है। सीमा और विकास ने बताया कि बेटी और बेटे के प्रशिक्षण में महीने में अभी लगभग 35 हजार रुपये खर्च आ रहा है। माता पिता ने कहा कि पैसे की कोई बात नहीं बेटी की ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने की तमन्ना जरूर पूरी करेंगे। 

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीत चुके हैं कुश
गाजियाबाद जिले के कुश सिरोही भी प्री यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में खेलने आए हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में के टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। इसी प्रतियोगिता में एयर पिस्टल टीम वर्ग में स्वर्ण और 10 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य जीता था। इसके अलावा ओपन नेशनल में सिविलियन टीम में की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी स्वर्ण पर निशाना लगा चुके हैं। 50 मीटर टीम स्पर्धा का स्वर्ण भी उनके ही नाम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed