फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Girl students became police officers under Mission Shakti Abhiyan, quick action and heard the problems of the

Banda: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राएं बनी पुलिस अधिकारी, ताबड़तोड़ एक्शन...फ़रियादियों की सुनी समस्याएं

Thu, 24 Aug 2023 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Aug 2023 02:20 PM IST
सार

Banda News: निधि सिंह ने नसीहत दी कि घर के बर्तनों का आपस में खनकना स्वाभाविक है, लेकिन उसे घर में ही सुलझा लिया जाता है। छोटे-छोटे विवादों को पुलिस तक लाने में पारिवारिक दूरियां बढ़ जाती हैं।

विज्ञापन
Girl students became police officers under Mission Shakti Abhiyan, quick action and heard the problems of the
मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राएं बनी पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूली छात्रों को एकत्रित कर अलग-अलग थानों का भ्रमण कराया गया। साथ ही,  बालिकाओं से संवाद किया गया, जहां बालिकाओं को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इसक अलावा, कई छात्राओं को एक दिन का पुलिस अधिकारी बनाया गया।

विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने थाने में प्रार्थना पत्र आने से लेकर रिपोर्ट दर्ज होने, आरोपी को हवालात में बंद रखने व उसे जेल भेजने आदि के विषय में जानकारी हासिल की। उन्होंने इस दौरान परिसर, महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल, सीसीटीएन कक्ष, हवालात, माल गृह, और कार्यालय का भ्रमण किया।
विज्ञापन

थाने में जीजीआईसी की नौवीं की छात्रा निधि सिंह को थाना प्रभारी कौशल सिंह ने एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया। निधि ने जनसुनवाई के संबंध में मिले सहिंगा गांव के आवेदिका के प्रार्थना पत्र पर महिला कांस्टेबल मोहिनी तिवारी से दूसरे पक्ष को बुलवाया। वहीं,  बातें सुनने के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बनाते हुए सुलह करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आकस्मिक अवकाश लेने का पत्र किया निरस्त
निधि सिंह ने नसीहत दी कि घर के बर्तनों का आपस में खनकना स्वाभाविक है, लेकिन उसे घर में ही सुलझा लिया जाता है। छोटे-छोटे विवादों को पुलिस तक लाने में पारिवारिक दूरियां बढ़ जाती हैं। महिला कांस्टेबल हेमलता के 14 दिन के आकस्मिक अवकाश लेने की वजह सही न होने के कारण अवकाश प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया।

जसपुरा थाना में एक दिन की थाना अध्यक्ष बनीं लक्ष्मी
जसपुरा थाना में स्टूडेंट पुलिस कैडेट अभियान के तहत लक्ष्मी और सभी बच्चों को दीवान गजेंद्र मिश्रा ने संबंधित कार्यलय के नियम कानून की जानकारी दी। एक दिन की थानाध्यक्ष बनी लक्ष्मी निरीक्षण कर समस्याओं को सुना तथा त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित भी किया।

गिरवां थाना अध्यक्ष बनीं प्रांसी
राजकीय बालिका हाई स्कूल बड़ोखर बुजुर्ग की छात्रा बएक दिन की थाना अध्यक्ष बनी। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन पर गिरवां थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी द्वारा कक्षा नौ की छात्रा प्रांसी को एक दिन की थाना अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान छात्रों को थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि का भ्रमण कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed