{"_id":"60c3bd708ebc3ebda0551aa8","slug":"girl-s-body-found-in-river-akbarpur-news-knp633633175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में मिला युवती का शव
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के बलेथा गांव में तीन दिन पहले मां से नाराज होकर घर से निकली युवती का शव गुरुवार शाम असेनी के पास नदी में पड़ा मिला। चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
बलेथा गांव की पप्पी देवी ने बताया कि आठ जून की शाम बेटी रिया (20) को मामूली बात पर डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह बिना बताए घर से निकल गई थी। इसके बाद उसकी लगातार खोजबीन चल रही थी। शुक्रवार को नदी में युवती का शव मिलने की सूचना पर वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। शव की शिनाख्त बेटी रिया के रुप में की।
प्रभारी थानाध्यक्ष प्रभाकर यादव ने बताया कि गुरुवार शाम चरवाहों ने असेनी के पास नदी में युवती का शव पड़ा होने की जानकारी दी। इस पर रात में पानी से शव निकलवा कर शिनाख्त कराने की कोशिश की पर सफलता नहीं मिली। इसके बाद अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा था।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त रिया के रूप में की। बेटी के लापता होने के बाद भी मां ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। शव कई दिन से पानी में पड़ा होने के चलते मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस पर विसरा सुरक्षित किया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।