फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl rapped in a village

दुष्कर्मी के घर रोते-बिलखते मिली किशोरी, पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा

Thu, 30 Nov 2017 11:00 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 30 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
girl rapped in a village
डेमो पिक
एक किशोरी से गांव निवासी युवक ने घर में खींचकर दुष्कर्म किया। आरोपी युवक भाग निकला। पिता की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

 

हरदोई के  संडीला कोतवाली क्षेत्र निवासी किशोरी के परिजनों ने बताया कि वह बुधवार देर शाम घर से शौच के लिए खेतों की तरफ निकली थी। गांव की गली में गांव निवासी युवक उसे अपने घर के अंदर खींच ले गया। उस समय युवक के घर में उसके अलावा कोई नहीं था। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो युवक ने धमकी दी। युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

किशोरी के रोने की आवाज सुनाई दी

girl rapped in a village
डेमो पिक

काफी देर बाद भी किशोरी के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को फिक्र हुई, तो उसकी खोजबीन शुरू की। वे लोग आरोपी युवक के घर के सामने पहुंचे तो किशोरी के रोने की आवाज सुनाई दी। काफी देर

दरवाजा पीटने के बाद भी नहीं खुला। इस पर परिजनों ने सौ नंबर पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के दरवाजा खटखटाने पर किशोरी ने खोला। किशोरी ने बताया कि आरोपी छत पर चढ़कर पीछे के रास्ते भाग निकला। पीड़िता ने आपबीती बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
 

कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed