फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl murdered by strangulation, cousin in custody

गला घोटकर युवती की हत्या, चचेरा भाई हिरासत में

Sat, 04 Sep 2021 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Girl murdered by strangulation, cousin in custody
शिवली (कानपुर देहात)। कस्बा शिवली की गिहार बस्ती में गुरुवार रात एक युवती की गला घोटकर हत्या कर दी गई। उसका अर्द्धनग्न शव मकान के पीछे पड़ा मिला। युवती के भाई ने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। एसपी ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवती के चेहरे पर किसी वस्तु से प्रहार भी किया गया है। वहीं दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई गई है।
विज्ञापन

शिवली के जवाहर नगर मोहल्ला स्थित पोस्टऑफिस वाली गली में रहने वाले मंगल की पत्नी रन्नों बच्चों को घर पर ही छोड़कर रक्षाबंधन पर मायके गई थी। इस पर पास में ही रहने वाली उसकी चचेरी बहन कोमल गुरुवार की शाम उसके घर में खाना बनाने गई थी। खाना बनाने के बाद कोमल चचेरे भाई के बच्चों के साथ उसके घर में ही सो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मकान के पीछे की तरफ कोमल का अर्द्धनग्न शव पड़ा मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं वारदात की जानकारी पर एसपी केशव कुमार चौधरी, सीओ प्रभात कुमार, डॉग स्क्वॉड व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। डॉग स्क्वॉड घटनास्थल से आरोपी मंगल के घर में घुस गया।
कोमल के भाई अमित ने चचेरे भाई मंगल पर हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में मंगल को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। युवती से दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड बनाई गई है। पोस्टमार्टम के अनुसार गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। गले की हड्डी टूटी मिली है। चेहरे पर किसी वस्तु से प्रहार भी किया गया है।
दुर्व्यवहार के बाद हत्या की चर्चा
शिवली। चचेरी बहन की हत्या में आरोपी मंगल के चरित्र पर बस्ती के लोग सवाल उठा रहे हैं। वहीं युवती का अर्द्धनग्न शव मिलने से लोग उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की चर्चा करते रहे। बस्ती की कई महिलाएं भी मंगल पर गंभीर आरोप लगाती रहीं। (संवाद)

वर्जन
शिवली की गिहार बस्ती में युवती की हत्या के मामले में मृतका के भाई ने चचेरे भाई पर हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ जा रही है। - केशव कुमार चौधरी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed