फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl kidnapped in kanpur

परीक्षा का प्रवेशपत्र लेने गई एमए की छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण, पिता के फोन पर आया मैसेज

Mon, 25 Mar 2019 09:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 25 Mar 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
girl kidnapped in kanpur
फाइल फोटो
कानपुर के बिल्हौर स्थित महाविद्यालय में परीक्षा का प्रवेशपत्र लेने गई बलराम नगर की एमए की छात्रा को बदमाश अरौल-बारंडा मार्ग से उठा ले गए। उसी के मोबाइल नंबर से एसएमएस कर परिजनों को अपहरण की सूचना दी। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


बिल्हौर नगर के मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार दुबे की पुत्री पूजा दुबे (21) बारंडा स्थित शीतला देवी महाविद्यालय में एमए की छात्रा है। वह सोमवार को सुबह करीब नौ बजे परीक्षा का प्रवेशपत्र लेने महाविद्यालय गई थी। दोपहर बाद तक छात्रा के न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।
विज्ञापन


 

छानबीन में जुटी पुलिस

शाम करीब चार बजे पूजा के मोबाइल नंबर से दिनेश दुबे के मोबाइल नंबर पर एसएमएस आया। इसमें पूजा के अपहरण की सूचना के साथ-साथ कई प्रकार की धमकियां दी गईं थीं। परिजनों ने पलट कर फोन मिलाया तो पूजा का मोबाइल बंद मिला। परिजनों ने कोतवाली जाकर बेटी के अपहरण की सूचना दी।

इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूजा के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर भी लगा दिया गया है। पूजा के मोबाइल नंबर की आखिरी लोकेशन का भी पता लगाया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

शीतला देवी महाविद्यालय के प्रबंधक टीटू कटियार न ेबताया कि छात्रा पूजा के अपहरण की कोई सूचना नहीं है। कालेज में प्रवेशपत्र बांटे जा रहे हैं, मैं पता करता हूं कि पूजा प्रवेशपत्र लेने के लिए महाविद्यालय आई थी या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed