फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Girl head recovered from well in fatehpur up

यूपी: फतेहपुर में किशोरी का सिर कुएं में मिला, दुपट्टे से गला घोंटने के बाद काटी थी गर्दन

Mon, 08 Feb 2021 12:06 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Feb 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Girl head recovered from well in fatehpur up
मौके पर मौजूद पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के असोथर थानाक्षेत्र के सरवल गांव में किशोरी के मिले सिरविहीन शव का पुलिस ने रविवार रात करीब तीन बजे पानी भरे कुएं से सिर बरामद कर लिया। पुलिस तीन हत्यारोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पुलिस वारदात का मंगलवार को खुलासा कर सकती है। 
विज्ञापन


असोथर थानाक्षेत्र के सरवल गांव में शनिवार दोपहर सरसों के खेत से सिर काटकर फेंका गया शव किशोरी का निकला है। उसकी पहचान लखनऊ गोसाईगंज थानाक्षेत्र के आदमपुर नौबस्ता गांव निवासी शिवानी पासवान (17) के रूप में हुई है। गोसाईगंज पुलिस ने किशोरी की मां सुखरानी और अन्य परिजनों को फतेहपुर भेजा है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने गाजीपुर थाने के सेवरामऊ निवासी ट्रक चालक भोला पंडित, उसके चचेरे भाई अमित और रिश्तेदार बांदा जिला के दादों निवासी खालिक उर्फ मुन्ना को हिरासत में लिया है। इनकी निशानदेही पर सेवरामऊ गांव स्थित एक कुएं से पिट्ठू बैग में भरा सिर बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया है कि भोला ट्रक में मौरंग लेकर गोसाईंगंज मंडी जाता था। जहां किशोरी के बहनोई मौरंग खाली करने का काम करता था। बहनोई के मोबाइल से भोला ने शिवानी का नंबर लिया था। इसके बाद बातचीत कर जाल में फंसा लिया था।

26 नवंबर 2020 को किशोरी को बहला फुसलाकर भोला ले आया था। उसे घर के बजाए रिश्तेदार के घर दादों में रखा था। इधर, किशोरी शादी का दबाव बनाने लगी थी। तभी भोला ने योजना बनाकर शिवानी की उसके ही दुपट्टे से सरवल गांव के खेत में गला घोंटकर हत्या कर दी।

पहचान छिपाने के लिए सिर चाकू से काटकर पिट्ठू बैग में रखा। बैग में पहले से शिवानी के कुछ कपड़े भी थे। उसी बैग में चाकू भी डाला और बैग कुएं में डालकर भाग गया था। एसपी सतपाल आंतिल ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। सब कुछ स्पष्ट होने के बाद खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed