फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl found hanging from in kanpur

लड़के की घिनौनी करतूतों से परेशान छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, पिता ने दो भाइयों पर लगाए ये आरोप

Mon, 17 Dec 2018 12:13 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 17 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
girl found hanging from in kanpur
डेमो पिक
कानपुर के बिधनू में बीए की छात्रा (20) का शव घर के बरामदे में फंदे से लटकता मिला। छात्रा के पिता ने गांव के सगे भाइयों पर अक्सर छेड़खानी करने और हत्या कर बेटी का शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। सीओ घाटमपुर शैलेंद्र कुमार सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और हत्या की एफआईआर दर्ज कर हंगामा शांत कराया। पोस्टमार्टम में छात्रा के फांसी लगाने की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


बिधनू निवासी दंपति ने नि:संतान होने पर पड़ोस के गांव में रहने वाले साढ़ू की बेटी को गोद ले लिया था। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी एक कॉलेज से बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि गांव का सतेंद्र यादव डेढ़ साल से कॉलेज आते-जाते बेटी पर फब्तियां कसता था। इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन ग्रामीणों ने सुलह करा दी थी। शनिवार को उनकी पत्नी सजेती एक शादी समारोह में शामिल होेने गईं थीं। वह डीजल लेने के लिए गए थे। घर में वृद्ध मां और बेटी थीं। मां ने खाना खाने के लिए बेटी को आवाज दी।
विज्ञापन


जवाब न आने पर अंदर जाकर देखा तो बरामदे में कुंडे से दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका मिला। इस पर मां को पड़ोसी को आवाज लगाई तो छत के रास्ते सत्येंद्र अपने भाई महेंद्र के साथ भागता दिखा। छात्रा के पिता का आरोप है कि छेड़छाड़ का विरोध करने पर दोनों भाइयों ने बेटी का गला घोटकर हत्या के बाद शव फंदे पर लटका दिया। थाना प्रभारी द्रविड़ कुमार सिंह के मुताबिक, पिता की तहरीर पर दोनों सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed