{"_id":"617da442ce420d3e6f7ec3d6","slug":"girl-dies-of-fever-in-akaru-village-of-kanpur-countryside-79-lives-have-been-lost-so-far-akbarpur-news-knp6614089187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात के अकारु गांव में बुखार से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात के अकारु गांव में बुखार से युवती की मौत
विज्ञापन
कानपुर देहात/डेरापुर। जिले में डेंगू व बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को अकारु गांव में बुखार से एक युवती की मौत हो गई। जिले में अब डेंगू व बुखार से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 79 पहुंच गया है।
अकारु गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की बेटी अंशू (25) की दस दिन पहले बुखार आने के बाद तबियत बिगड़ गई थी। परिजन उसी दिन अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां चिकित्सक ने टायफाइड बताते हुए उसे भर्ती कर लिया।
हालत में सुधार न होने पर परिजन गुरुवार रात घर वापस ले आए। शनिवार की दोपहर उसकी तबियत और बिगड़ गई। चाचा हरिंदर सिंह व मां मनोरमा एंबुलेंस से लेकर सीएचसी डेरापुर पहुंचे। वहां मौजूद डॉ. पवन कुमार ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही मां व चाचा रोने बिलखने लगे। परिजन शव वापस घर ले गए। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि बुखार से युवती की मौत की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य टीम को मौके पर भेजा जाएगा।