फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Girl died in Auraiya, bier got up before the doli was lifted, marriage was to take place in a mass marriage

Auraiya: कार की टक्कर से युवती की मौत, डोली उठने से पहले उठी अर्थी, सामूहिक विवाह में होनी थी शादी

Thu, 14 Dec 2023 12:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 14 Dec 2023 12:43 PM IST
सार

Auraiya News: अजीतमल क्षेत्र की गंगदासपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया। हादसे में युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Girl died in Auraiya, bier got up before the doli was lifted, marriage was to take place in a mass marriage
auraiya road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गंगदासपुर गांव के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार एक युवती की मौत हो गई। हादसे में उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक युवती की आज ककोर मुख्यालय स्थित तिरंगा स्टेडियम पर होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शादी होनी थी।

विज्ञापन

मृतका सुबह दिल्ली से अपनी बहन के साथ अनंतराम स्थित टोल प्लाजा पर उतरी थी। यहां से वह ऑटो से औरैया आने के लिए निकली ही थी। तभी हादसे का शिकार हो गई। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव हलऊआ निवासी ज्योति (27) पुत्री अनिल कुमार अपनी बहन आरती के साथ दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करती थी।
विज्ञापन

आज गुरुवार को औरैया जिला मुख्यालय ककोर स्थित तिरंगा मैदान पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में ज्योति की शादी होनी थी। दोनों बहने गुरुवार को दिल्ली से सुबह लगभग 7:30 बजे बस से अजीतमल क्षेत्र के अनंतराम स्थित टोल प्लाजा पर उतरी। यहां से बुक किए गए ऑटो से वह दोनों बहने औरैया के लिए निकली ही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने ऑटो में मारी टक्कर
जैसे ही उनका ऑटो अजीतमल क्षेत्र की गंगदासपुर गांव के सामने पहुंच ही था कि तभी तेज रफ्तार कार ने उनके ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पलट गया। साथ ही उसने सवार ज्योति व उसकी बहन आरती घायल हो गई। इसमें ज्योति को गंभीर चोट लग गई। मामूली घायल आरती ने परिजनों को सूचना दी।

सामूहिक विवाह समारोह में होनी थी ज्योति की शादी
इसके बाद एम्बुलेंस व पुलिस को फोन लगाती रही, लेकिन जब तक परिजन पहुंच पाते। ज्योति ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, एम्बुलेंस व पुलिस से फोन पर संपर्क करने का भी प्रयास किया गया। घायल आरती ने बताया कि आज ककोर के तिरंगा मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में ज्योति की शादी होनी थी।

परिजनों ने समय से मदद न मिलने को लेकर हंगामा काटा
उसी के लिए वह लोग दिल्ली से सुबह आए थे। शादी को लेकर ज्योति बहुत खुश थी, लेकिन उसकी डोली उठने से पहले ही उसकी अर्थी सज गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने समय से मदद न मिलने को लेकर हंगामा काटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed