फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl dead body found in a sack on the banks of rind river in kanpur

कानपुर: नदी किनारे बोरी में मिली युवती का लाश, जानवरों ने शव किया क्षत-विक्षत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 08 Sep 2021 09:23 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, घाटमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, घाटमपुर Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 08 Sep 2021 09:23 PM IST
सार

साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव में रिन्द नदी के धोबिन घाट पर बुधवार सुबह शौच क्रिया को गए ग्रामीणों को युवती के शव को जंगली जानवरों द्वारा नोंचते देख सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
girl dead body found in a sack on the banks of rind river in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव किनारे रिंद नदी में युवती का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। अनुमान है कि युवती की हत्याकर शव को प्लास्टिक बोरी में भरकर फेंका गया था। बोरी को जंगली जानवरों ने नदी के अंदर से खींचकर फाड़ दिया और शव को नोंच नोंचकर क्षत-विक्षत कर दिया है। साढ़ थाना पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


साढ़ थाना क्षेत्र के कोरथा गांव में रिन्द नदी के धोबिन घाट पर बुधवार सुबह शौच क्रिया को गए ग्रामीणों को युवती के शव को जंगली जानवरों द्वारा नोंचते देख सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से जांच करते हुए शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर मिले कपड़ों से शव 25-30 वर्षीय युवती के होने का अनुमान है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह ने बताया कि शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत और करीब 72 घंटे पुराना होने का अनुमान है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवती लाल रंग की कुर्ती, सलवार और समीज के साथ अंतःवस्त्र पहने है। शव को प्लास्टिक बोरी में भरकर नदी में फेंका गया है। जिसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed