फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl commits suicide in mahoba

Mahoba: फोन पर बात करने से मना किया तो युवती ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव

Mon, 29 Apr 2024 06:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 29 Apr 2024 06:13 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Girl commits suicide in mahoba
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में थाना महोबकंठ के चौका गांव में फोन पर बात कर रही युवती को मना करने पर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। चौका गांव निवासी हरप्रसाद कुशवाहा पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता है। उसकी बेटी यशोदा (18) व बेटा धीरेंद्र अपने बाबा लक्ष्मण कुशवाहा के साथ घर पर रहते थे। सोमवार की सुबह बाबा और भाई किसी कार्य से घर से बाहर गए थे।
विज्ञापन


बाबा जब घर पहुंचे तो उनका मोबाइल नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो नातिन यशोदा उनके मोबाइल से बात कर रही थी। इस पर बाबा ने उसे डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर यशोदा ने कमरे में लट्ठे से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। जब बाबा कमरे में पहुंचे तो नातिन को फंदे पर लटका देखा। परिजन उसे अस्पताल ले जाते, इससे पहले उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना बाबा ने थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच करते हुए परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed