{"_id":"63adcf1b862f8951b2467f68","slug":"girl-body-was-found-near-railway-track-dissatisfied-with-the-action-of-police-relatives-appealed-to-the-dcp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रेलवे ट्रैक के पास मिला था छात्रा का शव, पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने डीसीपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रेलवे ट्रैक के पास मिला था छात्रा का शव, पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने डीसीपी से लगाई गुहार
Thu, 29 Dec 2022 11:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर में दबौली रेलवे ट्रैक के पास 21 दिसंबर को दसवीं की छात्रा प्रिया (14) का शव मिलने के मामले में पुलिस ने अभी तक मुकदमा तक दर्ज नहीं किया है। परिजनों ने कानपुर देहात निवासी युवक पर हत्या कर शव ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजन बुधवार को डीसीपी दक्षिण प्रमोद कुमार से मिले और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
दबौली निवासी जयराम ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम पांच बजे बेटी अपनी दो सहेलियों के साथ कोचिंग पढ़ने के लिए निकली थी। वहीं, पर पहले से मौजूद कानपुर देहात का युवक उसे अपने साथ ले गया था। 21 दिसंबर को बेटी का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। डीसीपी प्रमोद कुमार ने गोविंदनगर इंस्पेक्टर को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन