फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहां गए CM योगी के रखवाले, लड़की के घर में घुसकर शोहदों ने कर दिया ये बड़ा कांड

Tue, 30 May 2017 10:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 30 May 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
girl and family member beaten due to teasing report
कानपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें 3 महिलाओं को चोटें आई हैं।
यूपी में एकबार फिर शोहदों का आतंक चरम पर है। सोमवार को कानपुर के पनकी इलाके में एक लड़की और उसके परिवार का मार-मार कर बुरा हाल कर दिया गया। जहां योगी सरकार ये दावे करती नहीं थकती कि उनके कार्यकाल में पुलिस के सामने गुंडों के पैर कांपते हैं, वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी बेखौफ होकर लड़की के घर में घुसे और इतना बड़ा कांड करके चलते बने। 



 
girl and family member beaten due to teasing report
घायल युवती
इस सच्ची घटना ने एकबार फिर यूपी के लोगों को पुलिस व्यवस्था की हकीकत से रूबरू करा दिया है। मामले में पता चला है कि छेडछाड़ की शिकायत दर्ज कराने पर पीड़ित लड़की व उसके परिजनों के साथ शोहदों ने बर्बरता की है।  

 
girl and family member beaten due to teasing report
पिटाई के निशान दिखाती महिलाएं
यूपी के मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दस्ते का गठन किया। लेकिन नतीजा आपकी आंखों के सामने है। बता दें यह पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी तमाम ऐसे केस सामने आते रहे हैं। लेकिन इस पर भी शर्मनाक बात तो ये हो गई कि ऐसे ज्यादातर मामलों के आरोपी पुलिस की पकड़ में आ ही नहीं पाते। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl and family member beaten due to teasing report
पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिलाएं
छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुस लाठी-डंडों से पीटा
मामला कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र का है। यहां के गंगागंज में रहने वालीं निहारिका सिंह ने बताया- ''छोटी बहन 2 महीने पहले 21 मार्च को कोचिंग पढ़ने जा रही थी।''

रास्ते में मोहल्ले के दबंग ऋष‍ि यादव, विकास और उसके दोस्त श‍िवम ने बहन को रास्ते में रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। बहन ने विरोध किया तो बोले- जो बन सके वो कर लेना।'' 'बहन ने घर आकर पूरी बात बताई। इसके बाद हमने तानों युवकों के ख‍िलाफ पनकी थाने में छेड़खानी और धमकी देने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस तो लिख लिया, लेकिन आरोपियों के ख‍िलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इससे तीनों का मनोबल और बढ़ गया।

​रविवार रात अचानक तीनों युवकों ने एक दर्जन साथ‍ियों के साथ घर पर हमला बोल दिया और फैमिली के साथ मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने लाठी-डंडों से पूरे परिवार को गिरा कर जमकर पीटा, जिससे 3 महिलाओं का सिर फट गया। दबंगों ने धमकी दी कि अगर आगे मुंह खोला तो तेजाब से हमला कर देंगे। इस बीच फैमिली ने खुद को कमरे में बंद कर डायल 100 पर सूचना दी, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी नहीं आया। इसके बाद हम SSP ऑफिस पहुंचे और अध‍िकारियों को मामले की जानकारी दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed