{"_id":"5d73d41a8ebc3e93db1196fc","slug":"girl-accused-of-misdeed-an-additional-chief-officer-at-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: युवती ने अपर मुख्य अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गर्भ न गिरवाने पर दी मौत की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: युवती ने अपर मुख्य अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, गर्भ न गिरवाने पर दी मौत की धमकी
Sat, 07 Sep 2019 09:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 07 Sep 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
चित्रकूट में जिला पंचायत विभाग के अपर मुख्य अधिकारी के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पूरे विभाग में चर्चा का विषय बन गया। संबंधित अधिकारी ने इसे कुछ लोगों की साजिश बताया है।
शनिवार को कोतवाली पहुंची शहर के एक मोहल्ले की युवती ने बताया कि वह छह माह से अधिक समय जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (पंचायत) सुरेंद्र सिंह के आवास पर खाना बनाने का काम करती थी। आरोप लगाया कि इसी दौरान अपर मुख्य अधिकारी ने उसे बहला फुसला कर दुष्कर्म किया।

Trending Videos
कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज, अधिकारी ने बताई साजिश
इसका विरोध किया तो उसे धमकी देकर चुप करा दिया गया। इसके बाद उन्होंने कई दिनों तक शोषण किया जिससे गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को भी लगी तो इसकी उलाहना अपर मुख्य अधिकारी के आवास जाकर दी। आरोप लगाया कि अपर मुख्य अधिकारी ने युवती से गर्भ गिरवाने को भी कहा लेकिन वह नहीं मानी और कोतवाली में अपर मुख्य अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि दुष्कर्म व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले में अपर मुख्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोप गलत हैं। उनके साथ कुछ लोग युवती को बहकाकर दबाव बनाना चाहते हैं। अब उनसे रुपये एेंठने का प्रयास किया जा रहा है।