{"_id":"6124ca2d8ebc3e79ce55ad73","slug":"gifted-mobile-to-husband-by-installing-spy-app-keeping-an-eye-on-every-move","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जासूसी वाला एप इंस्टाल कर पति को गिफ्ट किया मोबाइल, हर हरकत पर रखी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जासूसी वाला एप इंस्टाल कर पति को गिफ्ट किया मोबाइल, हर हरकत पर रखी नजर
Tue, 24 Aug 2021 04:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 24 Aug 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल में जासूसी सॉफ्टवेयर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के काकादेव में मोबाइल एप के जरिये जासूसी का मामला सामने आया है। पत्नी ने पति को गिफ्ट किए गए मोबाइल में जासूसी वाला एप इंस्टाल का उसका एक-एक डाटा हैक कर लिया। इससे उसके पास पति के मोबाइल का पूरा एक्सेस था।
जानकारी पर युवक ने पत्नी और उसके एक दोस्त के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। काकादेव निवासी शख्स का आरोप है कि पत्नी ने उसको शादी की सालगिरह पर मोबाइल गिफ्ट किया था। मोबाइल से वह किससे बात करता है और व्हाट्सएप पर किससे और क्या चैट कर रहा है, उसकी इन सभी गतिविधियों की जानकारी पत्नी को हो रही थी।
काकादेव इंस्पेक्टर कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि संदेह होने पर युवक ने साइबर एक्सपर्ट को मोबाइल दिखाया। पता चला कि मोबाइल में एक ऐसा एप डाउनलोड है, जिससे दूसरे शख्स के पास भी उसका एक्सेस है। जानकारी होते ही युवक ने पत्नी और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के बयान दर्ज किए गए हैं। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सावधानी बरतें, सुरक्षित रहें
साइबर एक्सपर्ट राहुल मिश्रा ने बताया कि किसी से भी मोबाइल गिफ्ट लेने से बचें। अगर गिफ्ट में मोबाइल मिलता है तो उसको अच्छी तरह से चेक करें कि कोई बेमतलब का एप तो डाउनलोड नहीं है। अगर है तो उसे हटा (अनइंस्टाल कर) दें। राहुल ने बताया कि एप्लीकेशन में जाकर चेक करें, जो एप सबसे अधिक डाटा ले रहा होगा, उसमें ही जासूसी के एप होते हैं। ऐसे पता नहीं कर पाते हैं तो किसी साइबर एक्सपर्ट से मोबाइल चेक करा लें।