फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ghyan udhyan school number one

ज्ञान उद्यान स्कूल की झांकी नंबर-वन

Wed, 17 Aug 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Wed, 17 Aug 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
ghyan udhyan school number one
स्वतंत्रता दिवस रैली में झांकिया निकालते स्कूली बच्चे - फोटो : रविंद्र भाटिया, कानपुर
अमर उजाला की प्रस्तुति ‘मां तुझे प्रणाम’ की झांकी रैली का रिजल्ट बुधवार को घोषित कर दिया गया। यह रैली 15 अगस्त को निकली थी। एसडीएम सदर डीडी वर्मा, अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम)-3 बृज किशोर और एसीएम-6 राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी की टीम ने अलग-अलग संवर्ग की झांकियों का जो मूल्यांकन किया, उसके मुताबिक ज्ञान उद्यान इंटर कॉलेज दादा नगर पहले स्थान पर है। इस कॉलेज के स्टूडेेंटों ने जलियावाला बाग हत्याकांड और साम्प्रदायिक सौहार्द से संबंधित मनमोहक झांकी निकाली। आरएस एजूकेशन सेंटर बर्रा दो की झांकी दूसरे स्थान पर है। इस स्कूल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। सेना में लड़कियों के बढ़ते कद को भी दर्शाया। सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने और बिजली बचाओ से संबंधित कानपुर विद्युत आपूर्ति कारपोरेशन लिमिटेड (केस्को) की झांकी तीसरे पायदान पर है। इन सबको क्रमश: 31 हजार, 21 हजार और 11 हजार रुपये का कैश प्राइज दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह जल्द ही आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
 

स्कूलों की झांकियां आकर्षक


जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और बीएसए के आदेश पर शहर के स्कूल, कॉलेजों की तरफ से झांकियां निकाली गईं।
ये हैं स्कूल
-ज्ञान उद्यान इंटर कॉलेज, दादा नगर
-आरएस एजूकेशन सेंटर, बर्रा दो
-बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बेनाझाबर
-ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जवाहर नगर
-एसएन सेन बालिका इंटर कॉलेज, माल रोड
-आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गोविंद नगर
-कर्मयोगी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, बर्रा छह
-जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विकास नगर
-श्याम कमल इंटरमीडिएट कॉलेज, के-ब्लाक यशोदा नगर
-प्रैग्मा पब्लिक स्कूल, के-ब्लाक यशोदा नगर
-कानपुर विद्या मंदिर महिला इंटर कॉलेज, स्वरूप नगर
-बीएसए की तरफ से सर्व शिक्षा अभियान सहित कई झांकियां शामिल हुईं
-त्रिवेणी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, जरौली
-चिल्ड्रेन एजूकेशन सेंटर, लक्ष्मीपुरवा
-प्राथमिक विद्यालय सदर बाजार, हरबंशमोहाल
-विवेकानंद इंटर कॉलेज, विश्वबैंक बर्रा
-प्रेमलाल विद्यालय बर्रा आठ
-बाल निकेतन बालिका इंटर कॉलेज, डिफेंस कॉलोनी जाजमऊ
-स्काउट एंड गाइड की झांकियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed